{"_id":"682b72fca7a325410a0cf14d","slug":"tigress-strolling-with-cubs-near-parry-farm-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-136208-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: पैरी फार्म के निकट शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: पैरी फार्म के निकट शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में सूजरपुर के समीप पगचिह्नों की जांच करते वन कर्मी स्रोत : ग्रामीण
अमरिया। गांव सूरजपुर के निकट रविवार रात दो शावकों के साथ बाघिन की चहलकदमी देखे जाने से दहशत फैल गई। सोमवार को खेतों की ओर पहुंचे मजदूर पैरों के ताजा निशान देख लौट आए। सूचना पर सामाजिक वानिकी टीम मौके पर पहुंची। पगचिह्न ट्रेस कर निगरानी बढ़ा दी। इसके अलावा तिरकुनिया नसीर गांव के पास तेंदुए और शावकों की चहलकदमी जारी रही।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में शावकों के साथ बाघ और तेंदुए की लगातार सक्रियता देखी जा रही है। दहशत का पर्याय बने वन्यजीव छुट्टा पशुओं को मार रहे हैं। रविवार देर रात पैरी फॉर्म के पास दो शावकों के साथ बाघिन ने दस्तक दी।
सोमवार की सुबह मजदूरों को फार्म हाउस के आसपास बाघिन व उसके शावकों के पगचिह्न मिले। ग्राम प्रधान परमवीर सिंह पैरी ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सोनी सिंह, राजीव ढाली, प्रमोद कुमार ने मौका मुआयना किया।
विज्ञापन
वन दरोगा सोनी सिंह ने बताया कि पगचिह्न ट्रेस किए गए हैं। हालांकि अभी तेंदुआ और बाघ को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। निगरानी बढ़ा दी गई है। सुरक्षा के लिहाज से ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है। इधर गांव तिरकुनिया नसीर में पिछले कई दिनों से दो शावकों के साथ तेंदुए की मौजूदगी लगातार देखी जा रही है। इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत है।