फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress enters farmer's house with cubs

Pilibhit News: शावक के साथ किसान के घर में घुस गई बाघिन

Mon, 23 Feb 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tigress enters farmer's house with cubs
सूचना पर वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे से ली तलाशी, पैरों के निशान मिले
विज्ञापन


पूरनपुर। बाघिन अपने शावक के साथ शनिवार की रात हजारा थाना के गांव चंद्रनगर के एक घर में घुस गई। शोर-शराबा पर बाघिन और शावक समीप के गन्ने के खेत में चले गए। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम ने ड्रोन कैमरा उड़ा कर गन्ने के खेत में बाघिन और शावक की तलाश की। मगर, बाघिन, शावक आदि की फोटो कैद नहीं हो सकी। टीम को गांव के समीप बाघ के पगचिह्न मिले हैं।

गांव चंद्रनगर के समीप एक महीने से चहलकदमी कर रहे बाघ को 19 फरवरी की शाम को पकड़ा गया था। अगले दिन बाघ को दुधवा नेशनल पार्क में छोड़ा गया। शनिवार को गांव में गन्ने के खेत के समीप बनाया गया मचान और लगाया गया पिंजरा बाघ पकड़ने के बाद हटा लिया गया। शनिवार रात गांव के दिवाकर दुबे के घर शावक के साथ बाघिन के घुसने का शोर मचा।
विज्ञापन

रात को तीन बार वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने ड्रोन उड़ाकर समीप स्थित गन्ने के खेत में शावक और बाघिन के शोर पर उसकी तलाश की। हालांकि ड्रोन में शावक और बाघिन की तस्वीर कैद नहीं हुई। संपूर्णानगर के रेंजर ललित कुमार ने बताया कि गांव चंद्रनगर के गैर आबाद मौजा डेरा के समीप शावकों और बाघिन की चहलकदमी पर रविवार को टीम मौके पर भेजी गई। टीम को डेरा मौजा के समीप बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। निशान बाघ या बाघिन किसके है, इसका परीक्षण किया जा रहा है। पूरे मामले की जानकारी विभागीय उच्च अफसरों को भी दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed