फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tigress attack

शावक संग घूम रही बाघिन ने बछड़े को बनाया निवाला

Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:34 AM IST
विज्ञापन
tigress attack
गजरौला (पीलीभीत)। जंगल से बाहर वन्यजीवों की आवाजाही रुक नहीं रही। माला जंगल से सटे इलाकों में शावक संग घूम रही बाघिन की दहशत बढ़ गई है। बाघिन ने आवारा बछड़े पर हमला किया और उसको निवाला बना लिया। अधखाया शव मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पगमार्क ट्रेस किए। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की माला रेंज के जंगल से सटे गजरौला क्षेत्र में कई दिनों से बाघ हमलावर हो रहे हैं। अब बाघिन और शावक ने भी विचरण शुरू कर दिया है। शुक्रवार रात को कस्बे से महज आधा किमी की दूरी पर आदर्श किसान इंटर कॉलेज से सटे गन्ने के खेत में आवारा बछड़े पर बाघिन ने हमला किया और वहीं निवाला बनाया। शनिवार सुबह ग्रामीण खेत पर पहुंचे तो बछड़े का अधखाया शव पड़ा मिला। वन्यजीव के पगमार्क भी आसपास थे। कुछ ही देर में काफी ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी गई। इंस्पेक्टर जय प्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वन विभाग के गढ़ा बीट प्रभारी सत्यवीर संधू, वन दरोगा रामभरत यादव भी टीम के साथ आ गए। मौका मुआयना करने के बाद वन विभाग की टीम ने खेत से बाघिन और शावक दोनों के पगमार्क ट्रेस किए। इसके बाद बछड़े के शव को जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर दफन करा दिया गया।
विज्ञापन

समाधान की सुध नहीं
कई दिनों से जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीव विचरण कर रहे हैं। पशुओं को आए दिन निवाला बने रहे हैं। इसका कोई समाधान वन विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे। - बलजोत सिंह, फार्मर
विज्ञापन
विज्ञापन

खेतों पर जाने से लगता है डर
वन्यजीवों का कोई स्थायी समाधान वर्षों बाद भी टागइर रिजर्व के अधिकारी नहीं तलाश सके हैं। किसान खेतों पर जाने से डरते हैं। घरों में रात के वक्त भी हमले का डर सताता है। कोई सुनने वाला ही नहीं है। - लखवीर सिंह, फार्मर

हाईवे से सटे एक खेत में बछड़े का अधखाया शव मिला था। मौके से बाघिन और शावक के पगमार्क मिले हैं। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है। निगरानी बढ़ाने के साथ ही अधिकारियों को सूचना दी गई है। - सत्यवीर संधू, प्रभारी, गढ़ा बीट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed