फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tigress again in village...Forest department team lethargic, villagers got heated

Pilibhit News: बाघिन फिर गांव में... वन विभाग की टीम सुस्त, गरम हुए ग्रामीण

Sun, 14 Jan 2024 02:23 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:23 PM IST
विज्ञापन
Tigress again in village...Forest department team lethargic, villagers got heated
गांव संडा में बा​धिन को देखने को लगी भीड़ व मौके पर मौजूद एसडीएम । संवाद
पीलीभीत। बाघिन लगातार आबादी के बीच में ही घूम रही है। अब वह सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा में पहुंच गई है। जहां उसने घर में बंधी एक बकरी व सुअर को मार डाला। ग्रामीणों ने वन विभाग को जानकारी दी, मगर किसी अधिकारी के नहीं पहुंचने पर दहशतजदा ग्रामीणों ने बीसलपुर हाईवे पर जाम लगाने की कोशिश की। इस पर एसडीएम और वन विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम बाघिन को शहर के पूरनपुर रोड स्थित जेपी होटल के पास देखा गया था। शुक्रवार को उसकी लोकेशन बरेली रोड स्थित देवहा नदी के पास बताई गई। बाद में बाघिन शुक्रवार की रात में सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव संडा गांव में पहुंच गई। जहां देर रात उसने गांव की ही महारानी देवी की बकरी व पप्पू के सुअर को मार डाला। इसके बाद भी बाघिन की गांव में मौजूदगी बनी रही।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह लगभग आठ बजे ग्राम प्रधान के पति रिंकू ने मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी। काफी देर तक वह नहीं पहुंचे तो गुस्साए ग्रामीण बीसलपुर हाईवे पर पहुंच गए। जहां उन्होंने जाम लगाने की कोशिश की। इस पर वहां पहुंचे सुनगढ़ी पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को समझाया। बाद में वन विभाग के एसडीओ अंजनी कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। उनकी ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई। बाद में एसडीएम सदर देवेंद्र कुमार गांव पहुंचे और समझाया। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ग्रामीणों ने कहा- कॉलर आईडी के जरिये मिल रही लोकेशन, फिर भी नहीं पकड़ पा रहे बाघिन को
ग्रामीणों का आरोप है कि बाघिन लगातार आबादी वाले क्षेत्र में ही घूम रही है। वह कभी भी आदमखोर हो सकती है। जब विभाग ने उसको कॉलर आईडी लगा दी है तो वे लोग उसे ट्रेस कर क्यों नहीं पकड़ पा रहे हैं। बाघिन ने अब गांव के ही राजेंद्र दिवाकर के गन्ने के खेत में डेरा जमा रखा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत है।

-
बाघिन को बकरी समझ सहलाती रहीं महारानी
बाघिन शुक्रवार की रात को संडा गांव की महारानी के घर में घुस गई। महारानी रात में सोते समय बकरी को चारपाई के पाए से बांध देतीं हैं। इसी दौरान वहां बाघिन आकर बैठ गई। बताते हैं कि महारानी नींद में बाघिन को बकरी समझ कर सहलाती रहीं। तड़के जब हल्की रोशनी हुई तो बाघिन को देखकर वह चीखते हुए घर के अंदर भागीं। इसके बाद किसी तरह बाघिन को गांव से बाहर खेतों की तरफ भगाया गया। इस दौरान बाघिन ने बकरी को मार दिया।

गांव संडा में बाधिन को देखने को लगी भीड़ व मौके पर मौजूद एसडीएम । संवाद

गांव संडा में बाधिन को देखने को लगी भीड़ व मौके पर मौजूद एसडीएम । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed