{"_id":"58d548e84f1c1be1421a13c9","slug":"tigre-crocodile-in-gautia","type":"story","status":"publish","title_hn":"खपरैल गौटिया में निकला मगरमच्छ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खपरैल गौटिया में निकला मगरमच्छ
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Fri, 24 Mar 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
खपरैल गौटिया में निकला मगरमच्छ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से सटे गांव खपरैल गौटियां में एक मगमच्छ से तालाब से बाहर आ गया। सूचना मिलने पर पहुंची वनविभाग की टीम ने इसे पकड़कर माला नदी में छुड़वा दिया। खपरैल गौटिया में गांव के निकट स्थित तालाब से निकलकर एक मगरमच्छ शुक्रवार को दोपहर के समय गांव के अंदर पहुंच गया। मगरमच्छ को गलियों में जाते लोग गांव वाले घबरा गए। लोगों ने अपनी छोटे पशुओं एवं बच्चों को घरों में बंद कर दिया। गांव वालों की सूचना पर वनक्षेत्राधिकारी गजेंद्र बहादुर सिंह टीम के साथ गांव पहुंचे। वनकर्मियों की मदद से उन्होंने मगरमच्छ को पकड़वा लिया और टाइगर रिजर्व के बीच बहने वाली माला नदी में छुड़वा दिया। वनक्षेत्राधिकारी ने बताया कि मगरमच्छ करीब पांच फिट लंबा था। तालाब से निकलने के बाद संभवत: वह रास्ता भटक गया। उसे सुरक्षित पकड़कर माला नदी में छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन