{"_id":"69cec4ab7a8acad55e0c96cd","slug":"tigers-terror-harvested-sugarcane-picked-up-from-the-field-in-the-presence-of-forest-officials-pilibhit-news-c-121-1-pbt1011-156673-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ की दहशत : वनकर्मियों की मौजूदगी में खेत से उठाया गया कटा गन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ की दहशत : वनकर्मियों की मौजूदगी में खेत से उठाया गया कटा गन्ना
विज्ञापन
पूरनपुर। गांव मुरैनिया गांधीनगर के भारत पर बाघ के हमला के बाद खेत में कटे पड़े गन्ने को वन विभाग की टीम की मौजूदगी में उठवाया गया। बाघ की क्षेत्र में चहल-कदमी पर लोग दहशत में है। हालांकि दूसरे दिन बाघ की लोकेशन नहीं मिली। बाघ को ट्रैक्यूलाइज कर पकड़ने की दोबारा अनुमति लेने की कोशिश शुरू की गई। है।
बुधवार को गांव मुरैनिया गांधीनगर के समीप गांव के पदम चौधरी के खेत में गन्ना की छिलाई करा रहे गांव के भारत सिंह पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया था। शोर-शराबा पर बाघ फिर गन्ना के खेत में चला गया था। बाघ की गन्ने के खेत में मौजूदगी पर गन्ना छिलाई कर रहे मजदूर घरों को चले गए थे। बाघ के खेत में होने की आशंका पर संपूर्णानगर रेंज की टीम की मौजूदगी में खेत में कटे पड़े करीब दो ट्राॅली गन्ने को उठवाया गया।
संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि दूसरे दिन बाघ की क्षेत्र में चहल-कदमी की सूचना नहीं मिली। किसान ने खेत का गन्ना कटवाने को वन विभाग की टीम की मौजूदगी की मांग की है। उन्होंने बताया कि किसान के गन्ना कटवाने पर वन विभाग की टीम मौजूद रहेगी। उन्होंने बताया कि बाघ को ट्रैक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति मांगी गई है। संवाद