फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger's movement creates panic, cage installed in Patabozhhi to capture it

Pilibhit News: बाघ की चहलकदमी से दहशत, पकड़ने के लिए पताबोझी में लगाया गया पिंजरा

Sun, 14 Dec 2025 11:52 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 14 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Tiger's movement creates panic, cage installed in Patabozhhi to capture it
पूरनपुर। जंगल किनारे गांव पताबोझी के किसान छोटे लाल को मार डालने के बाद बाघ की चहलकदमी गांवों के समीप नहीं रुक रही है। बाघ के पंजों के निशान लगातार आबादी के समीप मिलने पर उसे पकड़ने को अब लोहारपुर के समीप पिंजरा लगाया गया है।
विज्ञापन

जंगल किनारे खेत की रखवाली कर रहे गांव पताबोझी के किसान छोटे लाल को बाघ ने 11 नवंबर को मार डाला था। उसका अधखाया शव अगले दिन खेत और जंगल की झाड़ियों में मिला था। बाघ को जंगल के अंदर खदेड़ने के लिए हाथी भी बुलाए गए।
विज्ञापन

निगरानी को टीम लगी होने के बाद बाघ ने पिछले महीने ही भगवंतापुर रोड पर गांव मुझा के समीप छुट्टा बछड़े को मार दिया। इससे एक दिन पहले बाघ ने गांव गुलड़हा के समीप सांड़ को मार दिया और उसका कुछ हिस्सा खा गया था। तब से बाघ की चहलकदमी गांव के समीप होने से लोग दहशत में है। बाघ की चहलकदमी को लेकर चार दिसंबर को दो कैमरे भी लगाए गए थे। शनिवार को भी गांव लोहरपुर के समीप बाघ देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को बाघ के पंजों के निशान मिले। सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि गांव लोहरपुरा के समीप बाघ को पकड़ने को अफसरों के आदेश पर पिंजरा लगवाया गया है। पिंजरा में बाघ के शिकार के लिए बकरी को बांधा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed