फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger was captured at home 12 hours

12 घंटे घर पर कब्जा किए रहा बाघ

Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Wed, 23 Nov 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Tiger was captured at home 12 hours
12 घंटे घर पर कब्जा किए रहा बाघ - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा

विज्ञापन
सुबह हुई ही थी कि जंगल से निकला एक बाघ माधोटांडा के गांव मल्लपुर की आबादी में घुस आया। बच्चे की ओर बढ़ते देख पिता राजेश ने उसे बचाने के लिए बाघ पर साइकिल फेंक कर मारी तो वह कुछ देर शांत रहने के बाद राजेश के भाई के मकान में पहुंच गया। गांव वालों की खबर पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाघ को पकड़ने के लिए पिंजरा लाया गया, उसमें बकरी भी बांधी गई, मगर बाघ उसमें नहीं गया। बाद में उसे ट्रैक्युलाइज करके महोफ रेंज के जंगल में ले जाकर छोड़ दिया गया। इस बीच आसपास के गांवों के लोगों का मजमा लग गया। एक सिपाही के लाठी चलाए जाने पर पब्लिक ने पथराव भी किया। एसपी ने सिपाही को तो निलंबित कर ही दिया, ग्रामीणों के खिलाफ भी मुकदमा लिखा गया है।
बुधवार सुबह छह बजे गन्ने के खेत से निकल कर मल्लपुर की आबादी में आया बाघ सबसे पहले राजेश के घर में ही देखा गया। घर के आंगन में राजेश उस वक्त साइकिल साफ कर रहा था। पांच वर्षीय बेटे सुभाष को बचाने के लिए राजेश ने उसी साइकिल को बाघ पर फेंक मारा। संभलने के कुछ देर बाद बाघ पड़ोस में राजेश के भाई जगदीश के मकान में पहुंचा। बाघ को देख झाड़ू लगा रही जगदीश की पत्नी मंजू देवी ने शोर मचाया। इस बीच बाघ कमरे में चला गया और फिर बरामदे में आकर बैठ गया था। बाघ देखने और फोटो खींचने की कोशिश में काफी भीड़ हो गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे टाइगर रिजर्व के डीएफओ कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार, डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के नरेश कुमार व उनकी टीम के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। ट्रैक्युलाइज किए जाने के बाद उसे पिंजेर में बंद करके शाम छह महोफ रेंज ले जाया गया और गेट खोल दिया गया। शाम सवा सात बजे बाघ होश में आया और वह उठकर जंगल की तरफ चला गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed