{"_id":"6001d3568ebc3e32b4380967","slug":"tiger-terror-pilibhit-news-bly4338901128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ देख बाइक सड़क पर छोड़ खेत में छिपकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिह्न।
- फोटो : PILIBHIT
Link Copied
अमरिया। बाइक से घर जा रहे किसान के बाघ देखकर होश उड़ गए। सड़क पर बाइक छोड़ वह खेत में छिप गया। अन्य राहगीरों के पहुंचने के बाद आगे रवाना हुए। सूचना पर दूसरे दिन वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन
गांव जगत निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य काला सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार देर शाम गजरौला फार्म के रास्ते से घर लौट रहे थे। गजरौला गांव के पास पहुंचते ही डबरी किनारे एक बाघ जंगली सुअर को दौड़ाता हुआ आया। बाघ को सामने देख उनके पसीने छूट गए। खुद की जान बचाने को उन्होंने बाइक सड़क पर खड़ी कर दी और नजदीक के खेत में छिप गए। कुछ देर बाद गांव तिरकुनिया नसीर निवासी इसरार अहमद, मोहम्मद जावेद, गांव बरा मंझलिया निवासी रहीस अहमद भी आ गए। फिर वह बाहर निकले और बाघ की चहलकदमी के बारे में बताया। फिर सभी साथ में बाइक से आगे रवाना हुए। शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बाघ के पगचिह्न ट्रेस कर ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा। उधर पड़ोस के गांव खलीनवादा में प्रशांत शुक्ला के गेहूं के गीले खेत में बाघ के ताजा पगचिह्न मिलने से दहशत बनी रही। सामाजिक वानिकी के डीएफओ संजीव कुमार ने बताया कि बाघों की चहलकदमी को लेकर टीमें अलर्ट है। निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को भी अलर्ट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।