फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

खेत पर फसल देखने गए किसानों को दिखा बाघ

Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
tiger terror
अमरिया क्षेत्र में मिले बाघ के पग चिह्न। - फोटो : PILIBHIT
अमरिया। खेत पर फसल देखने गए किसान के अचानक सामने बाघ देखकर पसीने छूट गए। किसी तरह किसान ने आबादी की ओर दौड़कर जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। टीम ने आसपास के ग्रामीणों को अलर्ट कर निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी परमवीर सिंह ने बताया कि उनके खेतों में पिछले कई सालों से बाघों की चहलकदमी बनी हुई है। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे परमवीर खेतों की ओर फसल देखने गए थे। इसी दौरान कोहरे में सामने बाघ टहलता देख उनके होश उड़ गए। बाघ देखते ही परमवीर ने आबादी के ओर दौड़ लगा दी। बाघ भी देवहा नदी की ओर चला गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंचे वन दरोगा सोनी सिंह, टाइगर ट्रेकर चेतन कुमार, राजीव ढाली, सोमपाल ने मौके पर पहुंचकर बाघ के पगचिह्न ट्रेस किए। वनकर्मियों को बाघ के पग चिह्न ताजे मिले। इसके बाद टीम ने ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed