फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger terror

पिंजरा लगाते वक्त वनकर्मियों के सामने आया बाघ, मची भगदड़

Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 01:04 AM IST
विज्ञापन
tiger terror
खन्नौत नदी के पास बाघ पकडने के लिए पिंजड़ा लगाते वनकर्मी। - फोटो : PILIBHIT
माधोटांडा। जंगल से बाहर निकलकर चार दिन से डेरा जमाए बाघ को कैद करने के लिए रविवार को पिंजरा लगा दिया गया। पिंजरा लगाते समय अचानक वनकर्मियों के सामने बाघ निकल आया, जिससे भगदड़ मच गई। हवाई फायरिंग और पटाखे छोड़कर वन कर्मियों ने खुद को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद 50 मीटर दूर बैठा बाघ देर शाम तक पिंजरे में कैद नहीं हो सका। डीएफओ संजीव कुमार टीम के साथ मौके पर जुटे रहे।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व के जंगल से बाहर लगभग एक माह से माधोटांडा क्षेत्र में एक बाघ की मौजूदगी बनी हुई है। पहले हरदोई ब्रांच और खारजा नहर कि पटरियों में शरण लेकर बाघ कई दिनों तक चहलकदमी करता रहा। उधर, सप्ताह भर पूर्व से बाघ शाहगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत खन्नौत नदी की सीमा में पहुंच गया। चार दिन पूर्व खन्नौत नदी के नजदीकी क्षेत्र में झोपड़ियों में रह रहे बंगाली परिवारों के घास चर रहे एक मवेशी को मार डालने के बाद बाघ ने वहां डेरा जमा लिया। नरकुल क्षेत्र में शरण लिया बाघ दिन के अलावा रात में भी चहलकदमी करते देखा जा रहा है। उधर, बाघ की बढ़ती सक्रियता के बाद अफसरों ने तस्वीर की मदद से उसका मिलान किया, जिस पर माधोटांडा और शाहगढ़ क्षेत्र में एक ही बाघ होने की पुष्टि हुई। उसके बाद मुख्यालय के निर्देश पर शनिवार को मौके पर पिंजरा भेज दिया गया।
विज्ञापन

रविवार को सामाजिक वानिकी रेंजर अयूब हसन, वजीर हसन टीम के साथ पिंजरा लगाने के लिए नरकुल क्षेत्र में पहुंचे। पिंजरा लगाते समय अचानक नरकुल से निकलकर बाघ सामने आ गया। बाघ को नजदीक देख वनकर्मी सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, वन कर्मियों ने बचाव में एक हवाई फायर के अलावा पटाखे छोड़े। इसके बाद किसी तरह पिंजरे में बकरी को बांधा गया। इसके बाद वनकर्मी सुरक्षित स्थान तक पहुंच सके। पिंजरा लगने के बाद से ही बाघ 50 मीटर की दूरी पर जाकर बैठ गया, लेकिन देर शाम तक वह पिंजरे में कैद नहीं हो सका।
बाघ को सामने देख पिंजरे से चिल्लाने लगी बकरी
नरकुल क्षेत्र में पिंजरा लगाने के बाद बाघ को लालच देने के लिए बकरी बांधी गई। पिंजरा लगाते समय ही बाघ सामने निकलकर आ गया। वनकर्मियों के वहां से जाते ही बाघ पिंजरे के और नजदीक पहुंच गया। बाघ को देख पिंजरे में बंधी बकरी चिल्लाने लगी। हालांकि देर रात तक बाघ पिंजरे की कैद से दूर रहा।

बाघ को कैद करने के लिए पिंजरा लगा दिया गया है। उसमें बकरे को बांधा गया है। मौके पर मौजूद रहकर निगरानी की जा रही है। - संजीव कुमार, डीएफओ सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed