फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger suddenly came out on forest road in Pilibhit

पीलीभीत: जंगल से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया बाघ, थम गए राहगीरों के कदम

Sat, 23 Sep 2023 03:48 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 03:48 PM IST
सार

शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक जंगल से निकलकर बाघ आ गया। इससे कार के पहिए थम गए। कार सवारों ने रोमांचकारी पलों को मोबाइल से तस्वीरों में कैद कर लिया। 

विज्ञापन
tiger suddenly came out on forest road in Pilibhit
अचानक जंगल मार्ग पर आया बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में बाघ की बढ़ती संख्या जहां इंसानों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है, वहीं पर्यटन को भी अलग पहचान दिलाए है। जंगल मार्ग और उसके बाहर अक्सर बाघ घूमते दिखाई देते हैं। खटीमा मार्ग पर सर्वाधिक बाघ देखे जाते हैं। कई बार बाघ बाइक सवारों पर हमलावर भी होते रहे हैं। शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक बाघ आ गया। चंद मिनटों में बाघ अंगड़ाई लेते हुए फिर जंगल की ओर निकल गया। कार सवारों ने मोबाइल से बाघ की तस्वीर खींच ली। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 75 बाघ हैं। इससे जंगल और उसके बाहर बाघों की सक्रियता बढ़ गई है। पर्यटन सत्र के दौरान बाघों का अधिक दीदार होने से सैलानियों की संख्या भी बढ़ जाती है। हालांकि 15 जून से पर्यटन बंद चल रहा है, लेकिन जंगल मार्गों पर बाघों की मौजूदगी दिखाई दे रही है। इसमें माधोटांडा खटीमा मार्ग पर महोफ और उत्तराखंड के सुरई रेंज के जंगल क्षेत्र में बाघ अधिक देखे जा रहे हैं। पूर्व में कई बार बाइक सवार राहगीरों पर बाघ हमलावर भी होते रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'खाकी' पर दाग: स्मैक तस्करी में गिरफ्तार सिपाही को एसएसपी ने किया निलंबित, सीओ वन को सौंपी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शुक्रवार शाम जंगल मार्ग से गुजर रहे कार सवारों के सामने अचानक जंगल से निकलकर बाघ आ गया। इससे कार के पहिए थम गए। बाघ मार्ग कुछ देर मार्ग पर रुकने के बाद फिर जंगल की ओर निकल गया। राहगीरों ने कार के अंदर से बाघ की तस्वीर भी कैद की। रेंजर बजीर हसन का कहना है कि बाघों की मौजूदगी के चलते जंगल क्षेत्र में संकेत भी लगाए गए हैं। राहगीरों को नियंत्रित स्पीड में वाहन चलाने को लेकर भी जागरूक किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed