{"_id":"58b703aa4f1c1b5d1c831334","slug":"tiger-show-the-team-traced-pgmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं दिखा बाघ, टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं दिखा बाघ, टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग
Wed, 01 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Wed, 01 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
नहीं दिखा बाघ, टीम ने ट्रेस किए पगमार्ग
Link Copied
बराही जंगल से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में कई दिनों से चहल कदमी कर रहे बाघ की खोज के लिए हाथिनियों की मदद ली गई। वनकर्मियों ने हथिनियों की मदद से गन्ने के खेत एवं आसपास के इलाके में कांबिंग की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस दौरान वन विभाग की टीम ने बाघ के पदचिह्न ट्रेस किए हैं जिसके आधार पर उसे नर बताया जा रहा है। टाइगर रिजर्व की बराही रेंज से सटे गांव कीतरपुर, अर्जुनपुर, भीमपुर में कई दिनों से बाघ दिखाई दे रहा है। इसकी निगरानी के लिए वनकर्मियों ने सोमवार को पड्डा बांधा था जिसे बाघ ने मार दिया। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है और खेतों पर झाले और फार्म हाउस बनाकर रह रहे किसानों को खेती करने में दिक्कत आ रही है। पड्डा मारने की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बाघ के पदचिह्न मिलने पर मुस्तफाबाद में मौजूद दुधवा की दोनों हथिनियों को बुलाया गया। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि हथिनियों की मदद से गन्ने के खेतों एवं आसपास क्षेत्र में बाघ की तलाश की। घंटों चली कांबिंग के बाद भी बाघ का कुछ पता नहीं चला। उम्मीद जताई जा रही है बाघ जंगल में चला गया होगा। डिप्टी रेंजर ने बताया कि पदचिह्न ट्रेस किए गए हैं जिसके आधार पर माना जा रहा है कि जंगल से बाहर घूमने वाला बाघ है। क्षेत्र में लगातार निगरानी की जा रही है। यदि बाघ दिखता है तो उसे हथिनियों की मदद से जंगल में खदेड़ने का प्रयास किया जाएगा। इस टीम में मोहम्मद आरिफ, बाबूराम, मोहम्मद अयूब आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।