फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger roaming in Mathna Japti area as well

Pilibhit News: मथना जप्ती क्षेत्र में भी घूम रहा बाघ

Sat, 01 Jul 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 01 Jul 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Tiger roaming in Mathna Japti area as well
पीलीभीत। माधोटांडा के मथना जप्ती क्षेत्र में बाघ की दहशत कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। किसान पर हमले की घटना के बाद से बाघ लगातार क्षेत्र में डेरा जमाए है। वन विभाग की सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। रात होते ही क्षेत्र में बाघ चहलकदमी करने लगता है। शुक्रवार देर रात माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर सहोता फार्म के निकट बाघ घूमता दिखाई दिया। कार सवारों ने बाघ का वीडियो बनाकर वायरल किया।
विज्ञापन

माला जंगल से सटे रानीगंज गांव में मंगलवार रात खेत पर मौजूद किसान लालता प्रसाद का बाघ ने शिकार किया था। दूसरे दिन किसान का शव दो टुकड़ों में मिला था। शव की स्थिति देख बाघ के खूंखार होने का अंदेशा जताया गया था। बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर ग्रामीणों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई थी। इसके बाद विभाग की ओर से बाघ को पकड़ने के लिए दो पिंजरे लगाए गए थे। इसके अलावा तीन टीमों के साथ ही बाघ की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए पांच कैमरे भी लगाए गए, लेकिन चार दिन बीतने के बाद विभाग की सारी कोशिशें नाकाम नजर आ रही है।
विज्ञापन

बाघ लगातार रात होते ही जंगल से बाहर मथना क्षेत्र में मौजूदगी दर्ज कराए है। बुधवार रात का तारा सिंह के घर में घुसकर गाय को मारने के बाद से बाघ की लगातार क्षेत्र में चहलकदमी देखी जा रही है। शुक्रवार देर रात भी बाघ मथना जप्ती क्षेत्र में माधोटांडा पीलीभीत मार्ग पर सहोता फार्म के निकट पहुंच गया। कार सवारों ने बाघ की चहलकदमी का वीडियो बनाया। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
जाल लगाकर सुरक्षित किया तारा सिंह का घर
जंगल सीमा से सटे इलाके में तारा सिंह का घर स्थित है। बुधवार रात घर में घुसकर गाय को मारने की घटना के बाद विभाग गंभीर हुआ। बाघ के दोबारा आने के अंदेशा जताया गया। खुला घर होने के चलते वन विभाग गंभीर हुआ। चारों ओर जाल लगाकर घर को सुरक्षित किया गया।


बाघ की लगातार निगरानी की जा रही है। सहोता फार्म के निकट भी कैमरा लगवाया गया है। कई टीमें बाघ पर नजर रख रहीं हैं। - आरके सिंह, रेंजर माला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed