फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger roamed on the road for half an hour in Pilibhit

Pilibhit News: आधा घंटे तक सड़क पर घूमता रहा बाघ... थम गया आवागमन, राहगीरों में रही दहशत

Wed, 16 Jul 2025 05:49 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 05:49 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में बाघ की दहशत खत्म नहीं हो रही है। मंगलवार रात पूरनपुर से दो किमी दूर सड़क पर बाघ पहुंच गया। उसे देख राहगीरों में दहशत फैल गई। आधा घंटे तक आवागमन थमा रहा। 

विज्ञापन
tiger roamed on the road for half an hour in Pilibhit
सड़क पर बाघ (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

पीलीभीत में शेरपुर कलां और पूरनपुर के बीच नगर से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क पर मंगलवार रात बाघ टहलते देख राहगीरों में खलबली मच गई। करीब आधा घंटा तक रास्ते पर आवागमन थमा रहा। कुछ लोगों ने सड़क पर घूम रहे बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इलाके में बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में है।

विज्ञापन


शनिवार को बाघ शेरपुर कलां में आबादी के नजदीक रेशम फार्म के समीप देखा गया था। लोगों के शोर-शराबा करने पर बाघ समीप के चरी के खेत में छिप गया। आबादी के समीप बाघ की चहलकदमी की सूचना पर टाइगर रिजर्व की हरीपुर रेंज और सामाजिक वानिकी की टीम पहुंची थी। जांच में वन विभाग की टीम को बाघ के पगचिह्न मिले थे। बाद में अफसरों ने बाघ के जंगल में जाने का दावा किया था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10 बजे बाघ पूरनपुर और शेरपुर के बीच नगर से करीब दो किलोमीटर दूर सड़क पर घूमता दिखा। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बुधवार को खेतों में भी बाघ के पगचिह्न मिले हैं। सामाजिक वानिकी के रेंजर सरवन लाल ने बताया कि बाघ की सूचना पर टीम को भेजा गया था। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed