फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger Reserve tiger count

टाइगर रिजर्व में बाघों की गिनती शुरू

Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Sat, 05 Nov 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
टाइगर रिजर्व के जंगल में शनिवार से बाघों की गणना का कार्य शुरू हो गया। प्रथम चरण में महोफ, माला व दियूरिया रेंज में कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह गणना कैमरा पद्धति से की जा रही है। दूसरे चरण में अन्य रेंजों के क्षेत्र में गणना को कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

जंगलों में हर साल बाघों की गणना कराई जाती है। टाइगर रिजर्व के जंगल में इस बार पुन: कैमरा पद्धति से बाघों की गणना का कार्य शनिवार से शुरू किया गया है। प्रथम चरण में महोफ, माला और दियूरिया के वन क्षेत्र में कैमरे लगाए जा रहे हैं। जहां जहां बाघों के वासस्थल हैं और उनके भ्रमण के क्षेत्र हैं, उन स्थानों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया था और शनिवार से कैमरे लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इससे पूर्व टाइगर रिजर्व के जंगल में कराई गई गणना में बाघों की संख्या 45 थी, लेकिन इस बार इस संख्या में काफी इजाफा होने की संभावना है। टाइगर रिजर्व बनने के बाद अब धीरे धीरे मानव की वनों पर निभर्रता कम होती जा रही है और आवागमन भी बहुत कम रह गया है। इस मामले में बराही रेंजर अनिल शाह ने बताया कि वनकर्मियों को बाघों की गणना को कैमरे लगाए जाने से लेकर गणना की समाप्ति तक किस तरह से कार्य करना है, इसका प्रशिक्षण जिला मुख्यालय पर डीएफओ कैलाश प्रकाश के निर्देशन में दिया जाता है। शेष बचे भाग की वन क्षेत्र की गणना दूसरे चरण में की जाएगी। इसमें बराही व हरीपुर का जंगल क्षेत्र भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed