{"_id":"d11c37d3e1aca0c973f9df159edace17","slug":"tiger-reserve-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइगर रिजर्व को मिले 22 नेचर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइगर रिजर्व को मिले 22 नेचर गाइड
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Thu, 15 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
नौ जून को टाइगर रिजर्व घोषित होने के बाद से ही यहां पर्यटकों की सहायता के लिए गाइड रखने की तैयारी शुरू की गई थी। इसके लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ के माध्यम से आवेदन मांगे गए थे। टाइगर रिजर्व में नेचर गाइड के लिए 815 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें प्रमाण पत्रों की जांच एवं औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद डब्ल्यूडब्ल्यूएफ ने प्रथम चरण में 56 लोगों को चुना था। चुने गए इन आवेदकों को 22 से 24 दिसंबर को प्रशिक्षण देकर लिखित परीक्षा कराई थी जिसमें उत्तीर्ण होने वाले आवेदकों को मेरिट के हिसाब चयनित कर 22 को चुना गया। डीएफओ ने 22 नेचर गाइड की सूची जारी कर दी है। अब इन नेचर गाइड्स को टाइगर रिजर्व में विभिन्न पिकनिक स्पाट, वन्यजीवों आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएफओ कैलाश प्रकाश ने बताया इन नेचर गाइड को अलग से कोई मानदेय नहीं दिया जाएगा। पर्यटकों के माध्यम से ही उन्हें पारिश्रमिक मिल सकेगा।
विज्ञापन