फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger rejrav

वाहनों के काफिले से वाइल्ड लाइफ प्रभावित

Sun, 18 Jan 2015 12:23 AM IST
pilibhit
pilibhit Updated Sun, 18 Jan 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
जनपद के जंगलों को टाइगर रिजर्व का दर्जा मिलने के बाद इसको देखने को शासन स्तर पर उत्सुकता बढ़ी है। टाइगर रिजर्व में आए दिन जनप्रतिनिधि व प्रदेश के आला अफसर पहुंच रहे हैं। उनके साथ वाहनों का बड़ा काफिला भी होता है, लेकिन वासस्थलों के आसपास फर्राटा भरते वाहनों के काफिले वाइल्ड लाइफ को प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व देखने को शासन स्तर पर बढ़ी उत्सुकता
अब टाइगर रिजर्व बना तो मंत्रियों और आला अफसरों को यहां के जंगल देखने की जरुरत महसूस हुई। जंगलों में जहां सख्ती की बात कही गई, वहां इन दिनों फर्राटे भरते वाहन दौड़ रहे हैं। वन राज्यमंत्री फरीद महमूद किदवई से लेकर प्रभारी मंत्री बलराम सिंह दौरे कर चुके हैं। शासन स्तर के बड़े आला अफसर भी यहां आ चुके हैं।
विज्ञापन

बड़ा काफिला वन्यजीवों के लिए बना बाधक
बात वन अफसरों, राजनेताओं के आने की नहीं, बल्कि जंगल में एक साथ 15-15 वाहनों के काफिले घूमने की है। जिसके चलते वाइल्ड लाइफ प्रभावित हो रहा है। विभागीय अफसर इस मामले में दबी जुबान से कह तो रहे हैं, लेकिन अपनी आवाज बुलंद करने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साथ दो वाहन ही घूमना उचित
वन विभाग के सूत्रों के मुताबिक दो वाहन ही साथ में होने चाहिए। एक वन विभाग का और दूसरा मेहमानों का। बाघ के खतरे के चलते शाम होते ही गेस्ट हाउसों के किनारे आ जाते हैं, लेकिन वाहनों के काफिले उनके विचरण में खास खलल डाल रहे हैं।

टाइगर रिजर्व में नियमानुसार ही वाहनों की आवाजाही रहती है। इसको लेकर अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है। हाल में आए जनप्रतिनिधियों व अफसरों के वाहनों को भी अलग अलग टोलियों में निकाला गया था।
कैलाश प्रकाश, डीएफओ, टाइगर रिजर्व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed