फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

अमरिया व मझोला क्षेत्र में घूम रहे बाघ, दहशत

Tue, 10 Sep 2019 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
tiger
पीलीभीत। जंगल से दूर अमरिया क्षेत्र में प्रवास किए बाघ भले ही इंसानों पर हमलावर नहीं हो रहे हों, लेकिन उनकी खेतों में लगातार मौजूदगी आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सोमवार को अमरिया क्षेत्र के गजरौला फार्म और मझोला क्षेत्र के शुक्ला फार्म की सीमा में बाघ की चहलकदमी के बाद अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन

अमरिया। अमरिया क्षेत्र में बाघों की मौजूदगी किसानों के लिए मुसीबत बनी हुई हैै। सोमवार को खेतों में चहलकदमी कर रहा बाघ क्षेत्र के गजरौला फार्म की सीमा में पहुंच गया। यहां त्रिकुनिया नसीर गांव निवासी इशहाक अहमद, राईस अहमद व मोहम्मद साबिर खेत में फसल पर स्प्रे कर रहे थे। इसी बीच कुछ दूरी पर खड़े गन्ने की फसल से बाघ निकल आया, नजर पड़ते ही मजदूरों के होश उड़ गए। दहशत के चलते मजदूर काम छोड़कर फार्म हाउस की ओर लौटे और जानकारी वनकर्मियों को दी। वनकर्मियों ने मौका मुआयना कर पगचिह्न ट्रेस किए।
विज्ञापन

मझोला। जंगल से बाहर चहलकदमी कर रहा बाघ मझोला क्षेत्र के शुक्लाफार्म की सीमा में पहुंच गया। यहां किसान प्रशांत शुक्ला के खेत पर कुछ मजदूर ट्रैक्टर की मदद से फसल में स्प्र कर रहे थे। इसी बीच पास के खेत से निकला बाघ ट्रैक्टर के सामने आ गया। सामने बाघ देख मजदूरों में अफरातफरी मच गई। स्प्रे छोड़कर मजदूर फार्म हाउस की ओर लौट आए और सूचना वन विभाग को दी। सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों ने मौके पर पहुंच जानकारी जुटाई और गन्ने के खेत के चारों ओर कांबिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमरिया क्षेत्र में बाघों की चहलकदमी पर नजर रखने के लिए टीमें कार्य कर रही है। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर जाने के वनकर्मियों को निर्देश दिए गए है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया जा रहा है।
- सतेंद्र कुमार चौधरी, रेंजर, वन एवं वन्यजीव प्रभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed