फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

टहलने निकले किसान ने बाघ को टहलता देखा तो भागा

Fri, 23 Aug 2019 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
tiger
अमरिया/ पीलीभीत। बाघों के जंगल क्षेत्र से बाहर निकलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार सुबह बाघ न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम जोशी कॉलोनी के करीब पहुंच गया। उसी दौरान धान की फसल में पानी देखने खेत पर पहुंचे ग्रामीण प्रदीप मंडल ने बाघ को घूमते देखा तो उनके होश उड़ गए। वह दौड़ते हुए अपने गांव पहुंचा और लोगों को बाघ के बारे में बताया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौका मुआयना कर पगचिह्न देखे।
विज्ञापन

अमरिया तहसील क्षेत्र में पिछले सात सालों से बाघों की दहशत कायम है। इस इलाके में बाघों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। कहीं एक तो कभी दो से तीन बाघों की चहलकदमी देखी गई। दहशतजदा ग्रामीण बाघों की रोकथाम करने के लिए कई बार आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। नतीजतन बाघों का कुनबा 15 किमी दायरे में चहलकदमी कर रहा है। खेतों में चहलकदमी कर रहे बाघ ाबादी के निकट भी पहुंचने लगे है। गुरुवार सुबह जोशी कॉलोनी की सीमा में गांव से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर बाघ देखा जाने के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। वन दरोगा देव ऋषि ने बताया कि बाघ की चहलकदमी को देखते हुए जोशी कॉलोनी की सीमा में निगरानी बढ़ा दी गई है। ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन


बोले अमरिया क्षेत्र के वाशिंदे
क्षेत्र में हर समय बाघों की दहशत बनी रहती है। किसी भी समय बाघ झाड़ियों या गन्ने के खेत से निकलकर सामने आ जाते हैं। बाघों के डर से खेती करना भी मुश्किल हो गया है। - प्रशांत शुक्ला
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी क्षेत्र में बाघों के घूमने से हर समय खतरा बना रहता है। बाघों की दहशत से मजदूर भी काम करने के लिए तैयार नहीं होते हैं। दहशत इतनी है कि दिन छिपने से पहले ही खेत पर काम बंद करना पड़ता है। - काले सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed