फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

यह कैसा टाइगर रिजर्व... जहां बाघ ही सुरक्षित नहीं

Fri, 26 Jul 2019 02:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
tiger
पीलीभीत। बाघ संरक्षण के नाम पर जंगल को टाइगर रिजर्व का दर्जा तो दे दिया गया, लेकिन संरक्षण के नाम पर कुछ खास न हुआ। चंद वॉच टॉवर और कुछ जलाशयों बनाकर बाघों के संरक्षण की बात की जाती है। इससे न तो बाघों का भला हो रहा है और जंगल से पास बसे इंसानों का। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल भर के भीतर बाघों के हमलें में एक व्यक्ति की जान जा चुकी है तो कई घायल हो चुके है। वहीं आबादी क्षेत्र में कई बाघों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व में वन और वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ मानव वन्यजीव संघर्ष के मुद्दे पर अफसर आए दिन बयानबाजी कर खुद के संजीदा होने का दावा तो कर रहे है, लेकिन ऐसा कोई पुख्ता कदम नहीं उठाया जा सका हैं। जिससे मानव वन्यजीव संघर्ष को रोका जाए। नतीजतन जंगल से दूर अमरिया तहसील क्षेत्र का इलाके हो या फिर जंगल सीमा से सटे अन्य गांव। सभी स्थानों पर कभी बाघ तो कभी तेंदुओं की चहलकदमी बनी रहती है। इसकी रोकथाम को लेकर समय से वन विभाग गंभीर के न होने के चलते वन्यजीवों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है।
विज्ञापन


रेस्क्यू सेंटर न होने से इलाज के अभाव में हो रही वन्यजीवों की मौत
टाइगर रिजर्व में बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की काफी संख्या है। जिसके चलते जंगल से बाहर बाघ समेत अन्य वन्यजीवों की चहलकदमी होती रहती है। वहीं उनकी सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम टाइगर रिजर्व में नहीं है। वन्यजीवों के बीमार होने पर उसे बाहर ले जाया जाता है और समय से इलाज न मिलने से मौत भी हो जाती है। बुधवार को ग्रामीणों के आक्रोश का शिकार हुई बाघिन की भी उपचार के अभाव में मौत हो गई। ऐसे में जरूरत है कि टाइगर रिजर्व में रेस्क्यू सेंटर स्थापित करने के प्रस्ताव पर शासन स्तर पर पहल कर उसको अमल में लाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाथियों की कमी भी हो रही महसूस
टाइगर रिजर्व में संसाधनों की शुुरू से ही कमी है। बाघ समेत अन्य वन्यजीवों के रेस्क्यू करने के लिए अफसरों की ओर से आठ हाथियों की डिमांड करते हुए प्रस्ताव तो भेज दिया गया लेकिन अमल नहीं हो सका। वहीं पूर्व में कर्नाटक से आए हाथियों को दुधवा टाइगर रिजर्व में छोड़ दिया गया। ऐसा कहां गया था कि कुछ समय के बाद इनमें से कुछ हाथियों को टाइगर रिजर्व में भी पहुंचाया जाएगा, लेकिन वह भी नहीं हो सका। जिसके चलते मानव वन्यजीवों संघर्ष की स्थिति में वन्यजीवों का रेस्क्यू करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार को भी बाघिन का रेस्क्यू करते समय हाथियों की कमी महसूस हुई।

दो साल में चार बाघों और पांच तेंदुए की हुई मौत
- फरवरी माह 2018 में बराही रेंज के अंतर्गत डगा बाइफरकेशन मार्ग पर मिला तेंदुए का शव
- 28 मार्च 2018 को शारदा सागर डैम में मिला बाघ का सड़ा गला शव
- 10 अप्रैल 2018 को बराही रेंज के अंतर्गत खारजा नहर की पटरी पर मिला बाघ का शव
- 20 अप्रैल 2018 को महोफ रेंज के कंर्पामेंट 112 में मिला बाघ का शव
- मई में मिला बराही रेंज के अंतर्गत खारजा नहर की पटरी पर मिला तेंदुए का क्षतविक्षत शव
- 08 नवंबर को बराही रेंज के जंगल में मिला तेंदुए का शव
- 19 अक्तूबर 2018 को असम हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर में हुई तेेंदुए की मौत
- 20 मार्च 2019 को माधोटांडा के डगा गांव के निकट हरदोई ब्रांच नहर में मिला मादा तेंदुए का शव
- 24 जुलाई 2019 को दियोरियां रेंज से सटे मटहेना कॉलोनी में ग्रामीणों की पिटाई से हुई बाघिन की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed