{"_id":"683aa31d799ffd3ec00464fe","slug":"tiger-on-the-road-at-night-car-riders-thrilled-to-see-the-sight-in-pilibhit-tiger-reserve-2025-05-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीलीभीत टाइगर रिजर्व: रात में सड़क पर आराम करते दिखा बाघ, नजारा देख रोमांचित हुए कार सवार; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीलीभीत टाइगर रिजर्व: रात में सड़क पर आराम करते दिखा बाघ, नजारा देख रोमांचित हुए कार सवार; देखें वीडियो
Sat, 31 May 2025 12:13 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 31 May 2025 12:13 PM IST
सार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल मार्ग पर शुक्रवार रात बाघ बैठा दिखा। बाघ को देख वहां से गुजर रहे वाहन थम गए। कार सवार ने बाघ का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
सड़क किनारे बैठा बाघ
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में जंगल और उससे गुजरने वाली सड़कों पर अक्सर बाघों की चहलकदमी देखी जा रही है। शुक्रवार रात पीटीआर के जंगल मार्ग पर बाघ को आराम फरमाता देख राहगीर रोमांचित हो गए। कार सवार लोगों ने सड़क पर बैठे बाघ का वीडियो बना लिया। बाघ काफी देर तक सड़क के किनारे बैठा रहा। वाहनों की लाइट पड़ने से उठकर चल दिया। बाघ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पूर्व भी बाघ के कई वीडियो सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
बाघ ने तैरकर पार की थी नहर
इसी साल आठ जनवरी को जंगल सफारी के दौरान सैलानियों को एक बाघ नहर में तैरता दिखा। यह नजारा देख सैलानी रोमांचित हो गए। बाघ नहर को तैरकर जंगल के दूसरी ओर निकल गया। सैलानियों ने नहर में तैरते बाघ का वीडियो भी बनाया था। 12 मार्च को जंगल सफारी मार्ग पर बाघ दिखा था। जंगल सफारी के चिन्हित मार्ग पर बाघ शाल के वृक्ष पर चढ़ने का प्रयास करता देखा गया था। करीब पांच मिनट तक बाघ का यह अद्भुत नजारा सैलानी देखते रहे।
यह भी पढ़ें- UP: भाजपा नेता की कंपनी अमर ज्योति 100 करोड़ ठगकर भागी, निवेशकों ने किया हंगामा, फूट-फूटकर रोईं महिलाएं

नहर में चहलकदमी करता दिखा था बाघ
25 मई को थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव चतीपुर के पास नहर में बाघ की चहलकदमी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में बाघ नहर में किनारे पर टहलता दिख रहा है। हालांकि वन विभाग ने वीडियो पुराना होने की बात कही थी। उधर, उसी दिन गजरौला थाना क्षेत्र में तेंदुआ शावक आबादी में चहलकदमी करता दिखा है। इसका वीडियो भी सामने आया था।