फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger not found; now a leopard has killed a calf and a goat.

Pilibhit News: नहीं मिला बाघ, अब तेंदुए ने बछिया और बकरी को मारा

Sat, 05 Sep 2026 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Tiger not found; now a leopard has killed a calf and a goat.
पूरनपुर। हजारा क्षेत्र में किसान को मारने वाले बाघ की लोकेशन शुक्रवार को भी निगरानी मेंं लगी टीम को नहीं मिली। उधर, तेंदुआ ने गांव कबीरगंज टिब्बा में खेतों में चर रही बकरी और गांव विजयनगर में घर में घुसकर मोहन सिंह की बछिया को मार डाला। बकरी और बछिया का शव अलग-अलग खेतों में मिले। वन विभाग की टीम ने दोनों को दफन करा दिया।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव शांतीनगर निवासी किसान मुंशी प्रसाद को 28 अगस्त को उस समय मार डाला था, जब वह केले का खेत देखने गए थे। घटना के तीन दिन तक आसपास बाघ की चहलकदमी होती रही। वन विभाग के अफसर, घटना के बाद उसकी लोकेशन न मिलने की जानकारी दे रहे हैं। बाघ को पकड़न को शांतीनगर में तीन पिंजरा और उसकी चहलकदमी को कैद करने को 10 कैमरे लगाए गए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तेंदुआ ने गांव विजयनगर के मोहन सिंह के घर में घुसकर बछिया को मार डाला और शोर पर शव को पास के गन्ना के खेत में खींच ले गया। इससे पहले दिन गांव कबीरगंज टिब्बा में खेत में चर रही बकरी पर हमला कर मार दिया और उसका शव समीप के गन्ना के खेत में ले गया। संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ की लोकेशन घटना के बाद से नहीं मिल रही है। बछिया और बकरी के गन्ना के खेतों में मिले शवों को दफन करा दिया गया। गांव विजयनगर और कबीरगंज टिब्बा में भी एक-एक पिंजरा लगवाया गया है। तेंदुए की चहलकदमी पर आसपास के लोगों को सतर्क रहने को कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed