फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacks woman in Pilibhit

पीलीभीत में बाघों का आतंक: न्यूरिया इलाके में महिला और किशोर पर हमला, दोनों घायल; दो माह में छह लोगों की मौत

Thu, 17 Jul 2025 08:41 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jul 2025 08:41 AM IST
सार

Pilibhit News: न्यूरिया क्षेत्र में गांव फुलहर निवासी किसान की जान लेने वाला बाघ का अब गांव सहजनिया और अनवरगंज में देखा गया है। बृहस्पतिवार सुबह बाघ ने सहजनिया में महिला पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल गई। उधर, इलाके के मंडरिया गांव में किशोर पर भी बाघ ने हमला किया है। 
 

विज्ञापन
Tiger attacks woman in Pilibhit
खेत में बाघ, सड़क पर पड़ी घायल महिला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र में बाघों का आतंक जारी है। बृहस्पतिवार सुबह-सुबह एक घंटे के अंतराल में दो अलग-अलग गांवों में बाघ ने एक महिला और किशोर पर हमला कर दिया। बाघ ने सुबह करीब छह बजे सहजनिया गांव निवासी मीना (50 वर्ष) पर हमला किया। वह खेत पर जा रही थीं, तभी गन्ने के खेत से निकले बाघ ने उन्हें दबोच लिया और 20 मीटर तक खींच ले गया।

विज्ञापन


ग्रामीणों के शोर मचाने पर छोड़कर भाग गया। हमले से मीना गंभीर घायल हो गईं। उनकी पीठ में गहरा घाव हुआ है। घायल अवस्था में उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। यह बाघ पड़ोस के गांव अनवरगंज में भी देखा गया है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर बाघ मेवातपुर की तरफ चला गया है। दूसरी घटना फुलहर गांव के पड़ोसी गांव मंडरिया में हुई है। यहां बाघ ने एक किशोर पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
खेतों और सड़क पर घूमते बाघ को ग्रामीणों ने वीडियो भी बना लिया। बाघ के हमले से ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बाघ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वन विभाग की टीमें बाघ के पकड़ने के प्रयास में जुटी है। हाथियों से भी निगरानी हो रही, लेकिन बाघ लगातार चकमा दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pilibhit News: वन विभाग की तीन टीमें... 12 दिन बीते, फिर पकड़ से बाहर बाघ, जान का खतरा बरकरार

ग्रामीणों ने बनाया वीडियो 
सहजनिया और अनवरगंज के खेतों और सड़क पर घूमते बाघ का ग्रामीणों ने वीडियो भी बनाया है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में दो बाघ है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली को लेकर रोष है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि बाघ की लगातार बढ़ रही चहलकदमी को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। वहीं डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने कहा कि इलाके में निगरानी की जा रही है।

काम न आ रहे हाथी और थर्मल ड्रोन
सोमवार सुबह करीब छह बजे बाघ ने न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव फुलहर निवासी दयाराम को हमला कर मार डाला था। सूचना पर पहुंचकर वन विभाग की टीम ने बाघ की निगरानी और पकड़ने का प्रयास शुरू किया। मंगलवार को दो हाथियों से निगरानी शुरू की गई। बाघ की लोकेशन जानने के लिए थर्मल ड्रोन भी उड़ाया गया। 

गांव के आसपास ही खेतों में डेरा जमाए बाघ ने वन विभाग की टीम पर झपटने का प्रयास किया। इसके बाद गांव के बाहर खेतों में जाल भी लगाया गया। बुधवार को पूरे दिन टीम निगरानी में जुटी रही, लेकिन बाघ लगातार चकमा दे रहा है। हाथियों से भी निगरानी की जाती रही। बृहस्पतिवार सुबह बाघ ने महिला पर हमला कर फिर दहशत फैला दी है। डिप्टी रेंजर शेर सिंह ने बताया कि निगरानी की जा रही है।

इन ग्रामीणों की जा चुकी है जान 
तिथि         मृतक              गांव
14 मई    हंसराज          नजीरगंज
18 मई    रामप्रसाद        चतीपुर
25 मई    लौंगश्री,  खिरकिया बरगदिया
03 जून    रेशमा,  शांतिनगर हजारा
09 जून    मुकेश कुमार, मेवातपुर
14 जुलाई    दयाराम    फुलहर


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed