{"_id":"65d343937b003473fe0fe22a","slug":"tiger-killed-young-man-in-pilibhit-2024-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP News: पीलीभीत में नहीं थम रहा बाघों का आतंक, पंडरी गांव में युवक को मारा डाला; इलाके में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पीलीभीत में नहीं थम रहा बाघों का आतंक, पंडरी गांव में युवक को मारा डाला; इलाके में दहशत
Mon, 19 Feb 2024 05:34 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 19 Feb 2024 05:34 PM IST
सार
पीलीभीत जिले में बाघों का आतंक थम नहीं रहा। न्यूरिया क्षेत्र में सोमवार को खेत पर गए युवक को बाघ ने हमला कर मार डाला। घटना की जानकारी होने के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत जिले में मानव वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार को न्यूरिया क्षेत्र के पंडरी गांव में पहुंचे बाघ ने 19 वर्षीय युवक पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसका शव गन्ने के खेत में मिला। घटना की जानकारी के बाद भीड़ एकत्र हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि बाघ कई दिनों से गांव के आसपास चहलकदमी करते देखा जा रहा था। ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ रोष है। युवक का शव घटना स्थल पर ही पड़ा है। जानकारी के बाद पुलिस और वन अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
29 जनवरी को एक मजदूर को मारा था
29 जनवरी को माला जंगल में काम करने गए गंगाराम का अधखाया शव दूसरे दिन गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। बाघ ने उसकी कमर के नीचे का भाग पूरी तरह खा लिया था। पैर की एक हड्डी भी खेत में पड़ी मिली। बता दें कि वनकर्मी के बुलाने पर गंगाराम जंगल में सफाई करने गए थे।
29 जनवरी को माला जंगल में काम करने गए गंगाराम का अधखाया शव दूसरे दिन गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। बाघ ने उसकी कमर के नीचे का भाग पूरी तरह खा लिया था। पैर की एक हड्डी भी खेत में पड़ी मिली। बता दें कि वनकर्मी के बुलाने पर गंगाराम जंगल में सफाई करने गए थे।