फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger killed farmer in Pilibhit

Pilibhit News: बाघ के हमले में गई एक और किसान की जान, इस साल अब तक यह पांचवीं मौत

Tue, 09 Apr 2024 04:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत
अमर उजाला नेटवर्क, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 09 Apr 2024 04:55 PM IST
सार

पीलीभीत जिले में बाघ ने एक और किसान की जान ले ली। गांव रानीगंज निवासी किसान सोमवार को जंगल के नजदीक जानवर चराने गया था। मंगलवार को उसका शव जंगल के अंदर मिला। 

विज्ञापन
tiger killed farmer in Pilibhit
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत जिले में बाघों का आतंक थम नहीं रहा। कलीनगर तहसील क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी किसान भूलेराम को बाघ ने हमला कर मार डाला। ग्रामीणों ने मंगलवार को किसान का शव जंगल के अंदर से बरामद किया। बताया जा रहा है कि किसान सोमवार को जानवर चराने जंगल के पास गया था। वापस न आने पर ग्रामीणों ने तलाश की। सूचना पर वन विभाग की क्षेत्रीय टीम मौके पर पहुंच गई। घटना कहां और कैसे हुई, इसकी पड़ताल की जा रही है। इस साल अब तक बाघ के हमले में यह पांचवी मौत है।

विज्ञापन


पांच साल में 22 लोगों की मौत
पीलीभीत में पांच साल में मानव-वन्यजीव संघर्ष में 22 लोगों को जान गंवानी पड़ी। इनमें अधिकतर किसान व मजदूर तबके के लोग शामिल रहे। जिले की करीब एक लाख की आबादी इससे प्रभावित है। इसके बावजूद यह कभी चुनावी मुद्दा नहीं बन सका। एक बार फिर लोकसभा चुनाव आया तो दावों और वादों का दौर शुरू हो गया। जातीय समीकरण साधने के लिए लालायित नेताओं व राजनीतिक दलों की फेहरिस्त से यह मुद्दा ही गायब है।

विज्ञापन

बीते पांच साल में मानव-वन्यजीव संघर्ष में मारे गए लोग
वर्ष 2019
11 अप्रैल    -    हेमंत खैराती  -  गोयल कॉलोनी

वर्ष 2020
01 फरवरी    -   फूलचंद  -  बैजू नगर
05 फरवरी    -  रूपलाल  -  विधिनपुर
21 मार्च        - रमोनी देवी  -  माला कॉलोनी
30 मार्च        - कृष्णा राय  -  माला कॉलोनी
03 अप्रैल      - निंदर सिंह  -  रिछौला 
03 अप्रैल      - डोरीलाल   -  ढेरम मंडरिया 
08 मई         -  शिवेंदु       -  गोयल कॉलोनी

वर्ष 2021
11 जुलाई    -   सोन  -  दियोरिया 
11 जुलाई    -  कंधई  -   दियोरिया 

वर्ष 2022
08 जनवरी   -  गोकुल मलिक  -  टंडोला विजेसी न्यूरिया 

वर्ष 2023
30 मई  -  अशोक कुमार  -  अलीगंज न्यूरिया 
28 जून   - लालता प्रसाद -  रानीगंज माधोटांडा 
16 अगस्त  -  राममूर्ति   -  रानीगंज
21 सितंबर  -   रघुनाथ विश्वास -   माला कॉलोनी 
26 सितंबर  -   तोताराम  -  जमुनिया
11 नवंबर  -  ओमप्रकाश -   जमुनिया

वर्ष 2024
5 जनवरी   -  स्वरूप सिंह उर्फ मट्टू  -  पुरैनी दीपनगर
31 जनवरी  -  गंगाराम   -     जमुनिया
19 फरवरी  -  पंकज   -     पंडरी
19 मार्च    - धर्मेंद्र    -    मल्लपुर खजुरिया
9 अप्रैल   - भूलेराम-     गांव रानीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed