फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger killed cow

Pilibhit News: बाघ ने गाय को मार डाला

Mon, 19 Aug 2024 05:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
tiger killed cow
कलीनगर। जंगल से बाहर निकले बाघ ने आबादी के निकट खेत में घूम रही गाय को मार दिया। ग्रामीणों की सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन


घटना माधोटांडा क्षेत्र के डगा गांव की है। रविवार को गांव निवासी एहसान खां की गाय आबादी के निकट स्थित खेतों में घूम रही थी। इस दौरान खारजा नहर की ओर से आए बाघ ने गाय पर हमला कर दिया। इसके बाद झाड़ियों में ले जाकर उसे मार डाला। घटना को लेकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

इसके बाद सूचना पर वन विभाग की क्षेत्रीय टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को जायजा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि कई दिनों से बाघ की गांव के आसपास चहलकदमी देखी जा रही है। बाघ खारजा नहर के रास्ते आबादी के निकट तक पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीणों पर हमले का खतरा भी मंडरा रहा है। वन दरोगा रामाधार ने बताया कि बाघ की निगरानी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ढकिया उलकरी गांव में तेंदुए की चहलकदमी जारी

मझोला। न्यूरिया क्षेत्र के ग्राम ढकिया उलकरी में तेंदुए की चहलकदमी जारी है। रविवार को भी क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी देखी गई। जिससे ग्रामीणों में दहशत रही। सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ाते हुए कैमरे भी लगा दिए।
ढकिया उलकरी गांव की सीमा में पिछले कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी देखी जा रही है। पूर्व में तेंदुआ कई मवेशियों पर हमला भी कर चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की टीम निगरानी तक सीमित है। रविवार को भी आबादी के निकट खेतों में तेंदुए की चहलकदमी फिर देखी गई। जिससे लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी वन विभाग को दी गई। जिसके बाद क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। ग्रामीणों से जानकारी जुटाने के बाद तेंदुए के पगचिह्न ट्रेस किए। विभाग ने तेंदुए पर नजर रखने के लिए डब्ल्यूटीआई की मदद से क्षेत्र में कैमरे लगा दिए हैं। संवाद

--
गोयल कॉलोनी में मगरमच्छ पहुंचने से मचा हड़कंप

गजरौला। क्षेत्र की गोयल काॅलोनी में रविवार सुबह मगरमच्छ देखे जाने से हड़कंप मच गया। आबादी के निकट नाले में मगरमच्छ की मौजूदगी की सूचना वन विभाग को दी गई। जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ को पकड़ लिया। बाद में उसे नदी में लेजाकर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed