फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger jumped on a bike rider, saved due to high speed

Pilibhit News: बाघ ने बाइक सवार पर लगाई छलांग, तेज गति के कारण बचा

Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 16 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger jumped on a bike rider, saved due to high speed
पूरनपुर। गांव नजीरगंज के समीप चहलकदमी कर रहे बाघ ने बाइक सवार पर छलांग लगा दी। बाइक की तेज गति होने के कारण बाइक सवार बाल-बाल बच गया। बाघ की चहलकदमी से लोग दहशत में है। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव नजीरगंज के समीप बाघ को तीन दिन पहले गुरमीत सिंह के मक्का के खेत में देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया था। मंगलवार की शाम को बाघ ने गन्ना की सिंचाई कर रहे गांव नजीरगंज निवासी हंसराज को मार डाला था। उनका अधखाया शव कुछ दूरी पर गांव के तिरमल के खेत में मिला था।
विज्ञापन

बुधवार को हंसराज का अंतिम संस्कार कर दिया गया। बुधवार शाम को गांव हरीपुर से मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहे गांव निवासी रामू पर बाघ ने छलांग लगा दी।
बाइक की तेज गति होने के कारण रामू की जान बच गई। गांव निवासी छोटेलाल ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को बाघ ने समीप के गांव नरायनपुर में भैंस पर हमलाकर उसे मार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed