{"_id":"5772b8ea4f1c1b9e5879ad45","slug":"tiger-in-the-garden-adjacent-to-the-city-created-a-stir-by-knocking","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से सटे बाग में टाइगर की दस्तक से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से सटे बाग में टाइगर की दस्तक से मचा हड़कंप
पीलीभीत, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
कस्बे से सटे एक बाग में बीती रात टाइगर के आने से कस्बावासियों में हड़कंप मच गया। शोर शराबे पर टाइगर खेतों के रास्ते जंगल में लौट गया। टाइगर की दस्तक से खेतों में धान की रोपाई करने वालों में दहशत देखी गई।
कस्बे की पश्चिम दिशा में इजाजत खां के बाग में सोमवार रात उनके भाई नवेद खां और एक कर्मचारी सो रहा था। पड़ोस में ही दो बैल बंधे थे। बताते हैं कि टाइगर बाग में आकर बैलों की ओर घात लगाकर बैठ गया, तभी जानवरों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। आंख खुलते ही नवेद ने टार्च की रोशनी डाली तो सामने टाइगर खड़ा दिखाई दिया। इस पर नवेद ने शोर मचाना शुरू कर दिया। मोबाइल फोन पर भी उसने लोगों को जानकारी दी। कुछ देर में ही कस्बे के करीब 40-50 लोगों ने मौके पर पहुंचकर शोर शराबा करना शुरू कर दिया, जिसके चलते टाइगर खेतों से होता हुआ जंगल की ओर चला गया। हालांकि ग्रामीण टाइगर के गन्ने के खेत में ही होने की बात कह रहे हैं। उधर, मंगलवार को धान की रोपाई करने वालों में दहशत का माहौल रहा। सूचना पर सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर अय्यूब बाग में पहुंचे। उन्होंने पगमार्क ट्रेस किए। उन्होंने बताया कि संभवत: यह तेंदुआ भी हो सकता है।