फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger holding a bag in its mouth in Pilibhit Tiger Reserve photo goes viral

पीलीभीत टाइगर रिजर्व: बाघ ने मुंह में दबाई ऐसी चीज, फोटो वायरल होने के बाद उठ रहे सवाल

Thu, 17 Apr 2025 01:31 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Apr 2025 01:31 PM IST
सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के एक बाघ का फोटो वायरल हुआ है, जिसमें वह मुंह में बैग दबाए दिख रहा है। अब सवाल उठ रहा है कि बाघ के पास बैग कैसे पहुंचा? 

विज्ञापन
tiger holding a bag in its mouth in Pilibhit Tiger Reserve photo goes viral
मुंह में बैग दबाए खड़ा बाघ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में बाघ के मुंह में बैग दबे होने का फोटो वायरल होने के बाद पीटीआर प्रशासन सकते में आ गया है। डीएफओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिप्सी चालक और गाइडों की आपात बैठक बुलाई है। गोपनीय रूप से भी यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किस चालक और गाइड की लापरवाही से यह घटना हुई। स्थिति स्पष्ट होने के बाद लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन


बुधवार को सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुआ था, जिसमें एक बाघ अपने मुंह में बैग दबाए दिखाई दे रहा है। फोटो पीलीभीत टाइगर रिजर्व का बताया जा रहा है। जंगल सफारी के दौरान यह फोटो खींचा गया। फोटो वायरल होने के बाद वन्यजीवों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हुए। पीटीआर प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं बाघ के मुंह में दबा बैग किसी फोटोग्राफर का बताया जा रहा है। 
विज्ञापन


डीएफओ मनीष सिंह ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है। जिस चालक और गाइड की लापरवाही सामने आएगी। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटना दोबारा न हो, इसको लेकर सभी चालक और गाइडों की निर्देश दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed