फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger

....तो क्या घास खा रहे हैं जंगल के राजा

Wed, 13 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Wed, 13 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
tiger
23 अप्रैल को टाइगर रिजर्व के बराही रेंज में पड़ने वाली हरदोई ब्रांच नहर में बाइरफकेशन से दो मील पर स्थित झाल में बाघ का शव मिला था। पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर आईवीआरआई के डॉक्टरों ने उनके अंग जांच को भेजे थे। अब उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय को प्राप्त हो गई है। डीएफओ कैलाश प्रकाश के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाघ का पेट खाली पाया गया यानि उसने कई दिन से शिकार नहीं किया था। वहीं उसके शरीर में कीटनाशक पाया गया है। अब सवाल उठता है कि बाघ के शरीर में कीटनाशक कहां से आया। क्या बाघ को किसी ने कीटनाशक दिया है। क्योंकि कीटनाशक का स्प्रे तो इन दिनों धान की फसलों पर हो रहा है और मांसाहारी होने के कारण बाघ धान नहीं खा सकता। यदि उसे किसी ने कीटनाशक नहीं दिया है तो क्या जंगल से निकलकर बाघ खेत में फसल खाने आया था। इस बाबत डीएफओ से जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि संभवत: उसने किसी खेत से दूषित पानी पी लिया होगा जिससे कीटनाशक का असर उसके शरीर में हो गया और इसकी के चलते उसने खाना छोड़ दिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed