{"_id":"afe5ef06023c8165e0a5be7c242064ae","slug":"tiger-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"खारजा नहर पर बाघ की चहलकदमी से दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खारजा नहर पर बाघ की चहलकदमी से दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Sun, 10 May 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
कस्बा निवासी नूर खां की एक भैंस को बृहस्पतिवार को खारजा नहर के किनारे खेत में घास चरते समय बाघ ने मार दिया था। लोगों के शोर मचाने पर बाघ भैंस को छोड़कर भाग गया था। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने भैंस का शव दूसरे स्थान पर ले जाकर दफन करा दिया था। इसके बाद से बाघ उस स्थान पर लगातार आ रहा है। शनिवार शाम और रविवार सुबह भी बाघ की चहलकदमी देखी गई। बाघ के बार बार आने से ग्रामीण खेतों पर जाने से घबरा रहे हैं। वहीं सामाजिक वानिकी के दो कर्मचारी लगातार घटना स्थल के आसपास बाघ की निगरानी कर रहे हैं। बाघ की निगरानी के दौरान ही वनकर्मियों ने खेत और खारजा नहर पटरी पर बाघ के पग मार्क ट्रेस किए हैं। सामाजिक वानिकी के क्षेत्राधिकारी हसीब अहमद ने बताया कि बाघ जंगल में वापस नहीं गया है। उसकी निगरानी की जा रही है। क्षेत्र के लोगों से उस तरफ न जाने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन