{"_id":"570bb8d44f1c1bb13b4a6ad6","slug":"tiger-forest-inspector-said-the-attack-on-vacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ ने वन दरोगा, वाचर पर बोला हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ ने वन दरोगा, वाचर पर बोला हमला
ब्यूरो माधोटांडा।
Updated Mon, 11 Apr 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
बाघ
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
दोनों ने किसी तरह भाग कर बचाई अपनी जान
रेंजर ने सूर्यास्त के बाद आवाजाही पर लगाई रोक
बाघ ने रविवार शाम बराही रेंज के वन दरोगा और वाचर पर बराही पुल के समीप हमला कर दिया। दोनों वनकर्मियों ने भागकर बमुश्किल जान बचाई। बाघ की चहलकदमी को देखते हुए रेंजर ने बराही गेस्ट हाउस से तराई जाने वाले मार्ग पर सूर्योदय से पूर्व और सूर्यास्त के बाद आवाजाही पर रोक लगा दी है।
टाइगर रिजर्व के बराही गेस्टहाउस से तराई के लिए जंगल से होकर कच्चा रास्ता है। इस मार्ग से तराई के लोग भी गुजरते हैं। वनकर्मी भी इसी मार्ग से होकर सिमरा वन चौकी जाते हैं। वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि रविवार शाम वन दरोगा मोहम्मद आरिफ और वाचर रामसनेही बाइक से सिमरा वन चौकी जा रहे थे। बराही पुल से नीचे उतरते ही टाइगर ने उन पर हमला बोल दिया। चूंकि वनकर्मियों को जंगल में टाइगर के हमले से बचने का प्रशिक्षण दिया जाता है, सो दोनों वनकर्मियों ने शोर मचाते हुए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। तब कहीं जाकर दोनों वनकर्मियों की जान बच सकी। उन्होंने बताया कि हाल ही में जिम कार्बेट पार्क में भी एक वनकर्मी पर टाइगर ने हमलाकर उसकी जान ले ली थी। इसलिए अब इस मार्ग पर तराई आने-जाने वाले लोगों को सूर्योदय से पूर्व और सूर्यास्त के बाद आवाजाही पर रोक लगा दी है।