फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger fear

खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान के सामने आया तेंदुआ

Wed, 02 Sep 2020 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
tiger fear
अमरिया। धान के खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किसान के उस समय पसीने छूट गए, जब एक तेंदुआ खेत से निकलकर उनके सामने से दूसरी ओर जाने लगा। तेंदुए को देखते ही जान बचाने को भागे किसान पैरों में कटीला तार उलझने से घायल हो गया। काम करने वाले मजदूर भी भाग खड़े हुए। किसान ने घर पहुंचकर वन विभाग को सूचना दी सूचना।
विज्ञापन

थाना अमरिया क्षेत्र के गांव कटइया पंडरी निवासी अमनवीर सिंह सोमवार सुबह दस बजे अपने धान के खेत में भरा पचपेड़ा कीटनाशक दवा का छिड़काव करने गए थे। जयप्रकाश, गब्बर, अरुण, सपन अधिकारी आदि मजदूर भी उनके साथ थे। अमनवीर सिंह खेत के दूसरे कोने पर पहुंचे तो 100 मीटर की दूरी पर धान के खेत से निकलकर तेंदुआ भरा पचपेड़ा की ओर जाने लगा। तेंदुए को सामने देख उनके होश उड़ गए। वह शोर मचाते हुए अपने घर की ओर भागने लगे। उनके साथ मजदूर भी जान बचाकर शोर करते हुए भागे। ये सब फॉर्म हाउस पर पहुंचे। वहां से वन विभाग को सूचना दी। वन कर्मी शैलेंद्र कुमार, चेतन कुमार, राजीव ढाली ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए के पग मार्क तलाश किए। लेकिन खेत में घास और कीचड़ होने से तेंदुए के पगमार्क नहीं मिले। वन विभाग की टीम से ग्रामीणों से सतर्क रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed