फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   tiger entered the cowshed and killed the cow in Pilibhit

Pilibhit: माधोटांडा में बाघ का आतंक, फार्म हाउस की गोशाला में घुसकर गाय को मारा, किसान बाल-बाल बचा

Sun, 08 Oct 2023 12:22 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 08 Oct 2023 12:22 PM IST
सार

पीलीभीत के बांसखेड़ा गांव के आसपास बाघ की दहशत अब भी कायम है। दो दिनों में बाघ अब तक तीन पशुओं का मार चुका है। शनिवार रात एक फार्म हाउस की गोशाला में घुसकर बाघ ने गाय को मार डाला। इलाके में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। 

विज्ञापन
tiger entered the cowshed and killed the cow in Pilibhit
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के बांसखेड़ा गांव के आसपास बाघ की दहशत जारी है। वन विभाग की उदासीनता के बीच बाघ क्षेत्र में कई मवेशी को भी मार चुका है। शनिवार रात क्षेत्र में ही फार्म हाउस की गोशाला में घुसकर बाघ ने गाय को मार डाला। गोशाला में चारपाई पर सो रहा किसान बाल बाल बचा। बाघ की मौजूदगी से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों को कहना है कि विभाग का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। दो दिन में बाघ तीन पशुओं का शिकार कर चुका है। 

विज्ञापन


पीलीभीत टाइगर रिजर्व से सटे माधोटांडा क्षेत्र के मथना, रानीगंज, बासखेड़ा क्षेत्र में बाघों की दहशत है। दस दिन पूर्व से एक बाघ बांसखेड़ा गांव के आसपास बाघ डेरा जमाए है। शनिवार रात बाघ बांसखेड़ा के निकट सुखदेव सिंह के फार्म हाउस पर पहुंच गया। घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला से एक गाय को खींच ले जाकर मार दिया। गोशाला में ही चारपाई डालकर सो रहे किसान सुखदेव बाल बाल बचे।

विज्ञापन

गांव आसपुर में भी एक मवेशी को मारा

आसपुर गांव में भी बाघ ने एक मवेशी को मार दिया। खेत में सिंचाई कर रहे आसेराम भी बाल बाल बचे। बाघ क्षेत्र में घूम रहा है। ग्रामीणों ने बाघ का वीडियो भी बनाया है। इलाके में दहशत है। वन दरोगा स्तर के वनकर्मी निगरानी में जुटे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सुखदेव सिंह ने बताया कि वह घर के बाहरी भाग में बनी गोशाला में चारपाई डालकर लेटे थे। शनिवार रात करीब 11 बजे खेतों की ओर से आया बाघ गोशाला में पहुंच गया। पालतू गाय पर हमला कर दिया। दहशत के बीच गए रस्सी तोड़कर गाय भागी। बाघ पीछा करते हुए धन के खेत में गाय को मार गिराया। 



जानकारी होने पर रविवार सुबह मौके पर भीड़ जमा हो गई। किसान कहना था कि वह चारपाई पर ही लेते थे। ऐसे में बाघ उन पर भी हमला कर सकता था। पूर्व प्रधान बलविंदर सिंह का कहना है कि बाघ क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाए हुए हैं। एक के बाद एक मवेशी को मार रहा है। ऐसे में विभाग को जल्द रेस्क्यू कर बाघ को पकड़ना चाहिए, नहीं तो बड़ी घटना हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed