फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger conservation was welcomed by the rally from Dudhwa to Puranpur

बाघ संरक्षण को दुधवा से पूरनपुर पहुंची रैली का किया गया स्वागत

Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tiger conservation was welcomed by the rally from Dudhwa to Puranpur
पीलीभीत/पूरनपुर। अमृत महोत्सव के तहत बाघ संरक्षण को दुधवा नेशनल पार्क से शुरू हुई रैली का नगर के असम हाईवे पर बैंडबाजों के साथ स्वागत किया गया। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर को अमृत महोत्सव का झंडा सौंपा। बृहस्पतिवार को मुख्यालय स्थित गांधी प्रेक्षागृह में नौ से 11 बजे के बीच गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसके उत्तराखंड के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) की ओर से बाघों के संरक्षण को अमृत महोत्सव पर बुधवार को दुधवा टाइगर रिजर्व से रैली निकाली गई। जो बुधवार अपरान्ह करीब साढ़े तीन बजे नगर के असम हाईवे पर टेलीफोन एक्सचेंज के समीप पहुंची। यहां पीलीभीत टाइगर रिजर्व के अफसरों ने बैंड बाजों के साथ उसका स्वागत किया। दुधवा के फील्ड डायरेक्टर ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व फील्ड डायरेक्टर जावेद अख्तर को एनटीसीए की ओर से जारी अमृत महोत्सव का झंडा सौंपा। रैली उत्तराखंड के टाइगर रिजर्व को बृहस्पतिवार को रवाना होगी। दुधवा नेशनल पार्क के डीएफओ डां. अनिल पटेल, कैलाश प्रकाश, वन एवं वन्य जीव प्रभाग के डीएफओ संजीव कुमार, एसडीओ माला सत्यपाल, एसडीओ पूरनपुर कपिल कुमार, हरीपुर रेंजर साजिद हसन, वन एवं वन्य प्रभाग के रेंजर मोहम्मद अय्यूब, रियोरिया रेंजर डीके गुप्ता, खुटार रेंजर डीके यादव, पीलीभीत के वाइल्ड लाइफ फोटो ग्राफर बिलाल मियां, अतुल सिंह, अख्तर मियां आदि थे।
विज्ञापन

पीलीभीत रैली पहुंच चुकी है। बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे गांधी प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद उत्तराखंड के राजाजी नेशनल पार्क के लिए रवाना हो जाएगी। -नवीन खंडेलवाल, डीडी पीटीआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed