फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger climbs up to roof, forest officers think its rumour

छत पर चढ़ी बाघिन, अफवाह मानता रहा वन विभाग 

Tue, 06 Feb 2018 01:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,पीलीभीत Updated Tue, 06 Feb 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Tiger climbs up to roof, forest officers think its rumour
tiger
बुढ़िया जमीमा इटौरिया गांव में रविवार की रात करीब 11 बजे एक बाघिन भोलेराम के मकान की छत पर चढ़ गई। रात भर बाघिन दहाड़ती रही तो परिवार वाले खौफ में डूबे रहे। गांव के लोग भी जमा हो गए और वन विभाग को भी खबर दी गई। सुबह वन विभाग की टीम ने बाघिन को ट्रैंक्यूलाइज (बेहोश) करने के बाद पिंजरे में बंद कर लिया। मंगलवार सुबह उसे टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की माला रेंज से सटे गांवों के खेतों में करीब एक माह से बाघिन की चहलकदमी थी। रविवार रात करीब 11 बजेे बाघिन जंगल से करीब चार किमी दूर स्थित गांव बुढ़िया जमिमा इटौरिया गांव पहुंचकर भोलेराम के मकान में जीने से होकर छत पर चढ़ गई। वहां कुत्ते के नवजात बच्चे पुआल से ढके हुए थे। कुत्ते के भौंकने पर भोलेराम को सांड़ के छत पर चढ़ने की आशंका हुई तो वह छत की ओर बढ़े, लेकिन जीने से ही उन्हें बाघिन दिखी तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में पूरा गांव जाग गया और मदद के लिए लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। बाघिन को नीचे आने से रोकने के लिए जीने के गेट पर चारपाई लगाकर उसे रस्सी से बांध कर रास्ता बंद कर दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना को पहले वन विभाग व पुलिस कर्मी अफवाह समझते रहे, लेकिन एसएचओ गजरौला वीके पटेल और यूपी 100 पुलिस ने जब स्वयं बाघिन को देखा तो सभी को यकीन हुआ। इसके बाद सामाजिक वानिकी के डीएफओ आदर्श कुमार व ट्रैंक्यूलाइजिंग टीम के वनकर्मी ट्राली, पिंजरा, जाल आदि लेकर गांव पहुंचे। खदेड़े जाने पर बाघिन वापस जाने के लिए सीढ़ियों से ही उतरी पहले से तैयार ग्रामीणों ने वनकर्मियों की मदद से सीढ़ी के ऊपर से चारपाई, लकड़ी के गट्ठे एवं जाल आदि डालकर उसे बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सोमवार सुबह करीब छह बजे उसे ट्रैंक्यूलाइज गन से बेहोश किया गया। फिर पिंजरे में बंद करने के बाद उसे महोफ रेंज के मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पहुंचाया। वनसंरक्षक वीके सिंह की मौजूदगी में डॉ. एसके सिंह ने उसका परीक्षण किया। उसकी उम्र करीब तीन वर्ष मानी गई। वनसंरक्षक ने बताया कि बाघिन पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित है। पूरी तरह होश आने पर मंगलवार सुबह उसे टाइगर रिजर्व के जंगल में छोड़ा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed