{"_id":"61783df7f9d6fe72b5093bf3","slug":"tiger-came-in-front-of-laborers-harvesting-paddy-pilibhit-news-bly4642355162","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की कटाई कर रहे मजदूरों के सामने आया बाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की कटाई कर रहे मजदूरों के सामने आया बाघ
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र में मिले बाघ के पगचिह्न।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया। गांव गजरौला में खेत में धान की कटाई कर रहे मजदूरों के सामने अचानक बाघ आ गया। बाघ को सामने देख मजदूरों के पसीने छूट गए। जानकारी मिलने पर ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे लोगों ने शोर शराबा किया। इस पर बाघ वहां से भागा। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर पैरों के निशान ट्रेस किए।
तहसील क्षेत्र के गांव गजरोला निवासी अजय दत्त सिंह के फार्म हाउस पर इन दिनों मजदूर धान की कटाई का काम कर रहे हैं। मजदूरों के ठेकेदार जोकू ने बताया कि मंगलवार सुबह आठ बजे के करीब अजय दत्त सिंह के खेत में मजदूर धान की कटाई कर रहे थे। इसी बीच फार्म हाउस से दो सौ मीटर की दूरी पर गन्ने के खेत से निकलकर एक बाघ मजदूरों के सामने आ गया। धान की कटाई कर रहे मजदूरों की नजर बाघ पर पड़ी तो उनके पसीने छूट गए। अनहोनी की आशंका पर मजदूरों ने जानकारी किसी तरह ठेकेदार को दी। इसी बीच ट्रैक्टर पर सवार होकर पहुंचे लोगों ने शोर शराबा किया। शोर सुनकर बाघ वापस गन्ने के खेतों में चला गया।
सूचना पर पहुंचे वन विभाग के चेतन कुमार, कैलाश कुमार ने पैरों के निशान ट्रेस किए। मजदूरों से समूह के रूप में काम करने की सलाह दी। इस संबंध में डिप्टी रेंजर देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि बाघ के पगचिह्न मिले हैं। धान के खेतों में काम करने वाले मजदूरों को समूह में रहकर काम करने को कहा गया है। ग्रामीणों को जागरूक भी किया गया है।