{"_id":"585c0f444f1c1b774fe3b5c0","slug":"tiger-came-along-and-covered-tndola-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढका और टंडोला के समीप पहुंचा बाघ, दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढका और टंडोला के समीप पहुंचा बाघ, दहशत
ब्यूरो /पीलीभीत
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बृहस्पतिवार को एक बाघ गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर, पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका और टंडोला के करीब देखा गया। बाघ गन्ने के खेत में छिपे होने की आशंका से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार ने टीम के साथ मौके पर जाकर बाघ के पद चिह्न देखे। वन विभाग अफसरों का मानना है कि बाघ जंगल से निकल आया होगा और लौटकर फिर जंगल में चला गया। हालांकि ढका में मौके पर वन विभाग कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इलाके के लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। आबादी के समीप बाघ की चहल कदमी रुकती नहीं दिख रही है। बुधवार को गांव सिमरिया ताल्लुके महाराजपुर में देखा गया बाघ बृहस्पतिवार को सिमरिया से सटे पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका के गन्ने के एक खेत में जा पहुंचा। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी इरफान, रमजानी ने बताया कि मोहल्ला रजागंज निवासी साबिर के गन्ना के ख्ेात से निकला बाघ गांव सिमरिया के समीप स्थित राकेश के खेत तक आया। खेत के समीप सब्जी की खेती करने वाले मोहल्ला ढका निवासी नफीस ने बताया कि बाघ गन्ने के खेत से निकला था। इस दौरान लोगों के शोर मचाने पर बाघ फिर गन्ना के खेत में घुस गया। बाघ गन्ना के खेत में होने की सूचना पर वन विभाग के अफसर मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा महेंद्र पाल, वन रक्षक राजतिलक, नोनीराम के खेत के समीप बाघ की निगरानी को ड्यूटी लगाई गई है। प्रभागीय निदेशक आदर्श कुमार ने एसडीओ केपी सिंह के साथ खेत के समीप पहुंचकर वनकर्मियों और आसपास के लोगों से जानकारी की। उन्होंने खेत में बाघ के पदचिह्न भी देखे। शेरपुरकलां। टंडोला गांव के समीप फारूख आढ़ती के मटर के खेत में गांव टंडोला निवासी स्वान अली ने बाघ देखकर शोर मचाया। जब तक लोग एकत्र होते बाघ जंगल की ओर चला गया। गांव के समीप बाघ होने की पुष्टि प्रधान पुत्र असलम, पूर्व प्रधान इजहार अली आदि ने की। बाघ होने की जानकारी पर तमाम लोग लाठी, डंडा लेकर मौके पर पहुंचे। इससे पहले बाघ जा चुका था।
पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में गन्ने के खेत के समीप बाघ गन्ने के खेत में आने और जंगल की ओर जाने के पदचिह्न मिले हैं। आसपास के लोगों ने बाघिन को शावकों के साथ देखने की जानकारी दी थी, लेकिन पदचिह्न नर बाघ के मिले हैं। दूसरे पद चिह्न बिल्ली के हैं। बाघ को लेकर टीम मौके पर लगाई गई है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
आदर्श कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी
विज्ञापन
पूरनपुर देहात के मोहल्ला ढका में गन्ने के खेत के समीप बाघ गन्ने के खेत में आने और जंगल की ओर जाने के पदचिह्न मिले हैं। आसपास के लोगों ने बाघिन को शावकों के साथ देखने की जानकारी दी थी, लेकिन पदचिह्न नर बाघ के मिले हैं। दूसरे पद चिह्न बिल्ली के हैं। बाघ को लेकर टीम मौके पर लगाई गई है। लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।
विज्ञापन
आदर्श कुमार, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी