फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked farmer near jamunia village in pilibhit

Pilibhit: किसान की जान लेने के बाद बाघ ने बाइक सवार पर मारा झपट्टा, भागकर बचाई जान; ग्रामीणों में दहशत

Mon, 13 Nov 2023 04:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 04:56 PM IST
सार

पीलीभीत के माधोटांडा क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। गांव जमुनिया में रविवार को बाघ ने बाइक सवार पर झपट्टा मार दिया। इससे उसकी बाइक गिर गई। ग्रामीण ने भागकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Tiger attacked farmer near jamunia village in pilibhit
बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीलीभीत के जमुनिया गांव में बाघ की दहशत कम नहीं हो रही है। किसान की जान लेने के बाद अगले दिन रविवार को बाघ फिर एक किसान पर झपटा। किसान बाइक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। घटना के बाद क्षेत्रीय लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। सामाजिक वानिकी के एसडीओ के नेतृत्व में टीम निगरानी के लिए पहुंची थी।

विज्ञापन


माधोटांडा क्षेत्र के गांव जमुनिया में कई दिनों से एक बाघ की मौजूदगी देखी जा रही है। गन्ने के खेत में छिपा बाघ छुट्टा पशुओं को मारकर खा रहा है। शनिवार शाम जमुनिया गांव निवासी किसान ओमप्रकाश पासवान की बाघ ने जान ले ली। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और बढ़ गई है। रविवार को भी बाघ की क्षेत्र में मौजूदगी देखी गई।
विज्ञापन


बाघ ने पशु को बनाया निवाला
बाइक से खेत की ओर जा रहे गांव निवासी श्रीकृष्ण पर बाघ ने गन्ने के खेत से निकलकर झपट्टा मार दिया। दहशत में उनकी बाइक गिर गई। वह बाइक छोड़कर शोर मचाते हुए भागे। श्रीकृष्ण के मुताबिक, बाघ खेत में पशु को मारकर खा रहा था। अचानक वह पास से गुजरे तो हमलावर हो गया। हमले में वह बाल-बाल बच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सूचना मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों की ओर पहुंच गए। सामाजिक वानिकी के एसडीओ अंजनि कुमार, रेंजर पीयूष मोहन श्रीवास्तव भी टीम के साथ आ गए। बाघ की सक्रियता से जमुनिया गांव के लोग बेहद डरे हुए हैं।

सोमवार को नाले में बैठा दिखा बाघ
जमुनिया गांव के आसपास बाघ लगातार खेतों की ओर घूम रहा है। सोमवार को भी बांसखेड़ा और जमुनिया गांव के बीच बाघ नाले में बैठा दिखा। वन विभाग के कर्मचारी दूर खड़े होकर उसकी निगरानी करते रहे। ग्रामीणों ने आला अफसरों को सूचना देकर बाघ को पकड़ने की मांग की। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर बाघ को पकड़ने की रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed