फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger attacked and injured the calf

Pilibhit News: बाघ ने हमला कर बछिया को किया घायल

Thu, 14 May 2026 02:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Tiger attacked and injured the calf
पूरनपुर। घर के समीप बंधी बछिया पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। शोर-शराबा पर बाघ बछिया को छोड़कर समीप के गन्ने के खेत चला गया। मौके पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को बाघ के पैरों के निशान मिले। इसके बाद बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है।
विज्ञापन


घटना हजारा थाना क्षेत्र में गांव कबीरगंज की है। गांव के रमनदीप के घर के समीप बंधी डेढ़ साल की बछिया पर बाघ ने मंगलवार रात करीब 10 बजे हमला कर दिया। आहट होने पर जब शोर-शराबा किया गया तो बाघ घायल बछिया को छोड़कर पास के गन्ना के खेत में चला गया। एकत्र हुए लोगों ने ट्रैक्टरों की लाइटों से गन्ना के खेत के आसपास बाघ की तलाश की। हालांकि बाघ नहीं दिखा। सूचना पर संपूर्णानगर की सामाजिक वानिकी की टीम रात को ही मौके पर पहुंकी। रेंजर ललित कुमार ने बताया कि टीम को रमनदीप के घर और गन्ना के खेत के समीप बाघ के पैरों के निशान मिले हैं। बाघ के गन्ना के खेत में होने की आशंका पर आसपास के लोगों को सतर्क किया गया। बाघ की निगरानी को टीम लगाई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed