फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Tiger around dams Strolls panic

डैम के आसपास बाघ की चहलकदमी से दहशत

Wed, 16 Sep 2015 12:00 AM IST
Madotanda
Madotanda Updated Wed, 16 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन

एक गाय को मारने और एक भैंस को घायल करने के वाले बाघ की चहलकदमी अभी भी डैम के आसपास देखी जा रही है। सोमवार शाम बाइफरकेशन चूका मार्ग पर बाघ दिखने से राहगीर घबरा गए। इससे काफी देर तक आवाजाही बंद रही। वहीं सूचना के बाद भी टाइगर रिजर्व अथवा सामाजिक वानिकी के किसी भी अधिकारी कर्मचारी ने वहां पहुंचकर जानकारी नहीं ली है। इससे क्षेत्रवासियों में रोष है।

विज्ञापन

रमनगरा क्षेत्र में पांच दिन पूर्व बाघ ने शारदा सागर डैम के पास घास चुंग रही गाय को मार डाला था। दो दिन बाद कुछ दूरी पर एक भैंस पर हमला किया था लेकिन वह बच गई। बाघ द्वारा पालतू पशुओं पर हो रहे हमले से ग्रामीण परेशान हैं। बाघ अभी भी डैम क्षेत्र में घूम रहा है। उसके पदचिन्ह लोगों को देखने को भी मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार शाम बाइफरकेशन से चूका होते हुए रमनगरा जाने वाले जंगल मार्ग पर बाघ देखा गया। काफी देर तक मार्ग पर बाघ के टहलते रहने पर काफी दूर राहगीर रुके रहे। दहशत के मारे राहगीर बाघ के जाने के बाद सामूहिक रूप से जंगल का रास्ता पार किया। उधर, घटना के पांच दिन बाद भी टाइगर रिजर्व अथवा सामाजिक वानिकी का कोई अधिकारी कर्मचारी गाय मारने और भैंस के घायल होने की घटना की जानकारी लेने नहीं पहुंचा है। बाघ की निगरानी भी नहीं की जा रही है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टाइगर रिजर्व की बराही रेंज के वन क्षेत्राधिकारी अनिल शाह ने बताया कि घटना स्थल जंगल से बाहर सामाजिक वानिकी क्षेत्र में आता है। जंगल क्षेत्र में निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed