{"_id":"5929b3b94f1c1b812d536f03","slug":"thunder-storm-weather-cool","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना
पीलीभीत
Updated Sat, 27 May 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
अांध्ाी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूूरेेा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तेज आंधी चलने से जिले के कई स्थानों पर बिजली लाइन ध्वस्त
शाम को आई तेज आंधी बारिश से जहां मौसम सुहावना हो गया तो लोगों ने राहत महसूस की। वहीं तेज आंधी के चलने के कारण कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित रहा। इसके अलावा जिले के कई स्थानों पर बिजली के पोल भी टूट गए।
शुक्रवार की देर शाम यकायक मौसम बदलने से आई तेज आंधी से बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। तेज आंधी चलने से थोड़ी देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया। आंधी के बाद हुई बारिश से मौसम काफी सुहावना हो गया। हालांकि अचानक हुई बारिश में दुकानदारों को खासी दिक्कत हुई।
बीसलपुर। आंधी में कुछ देर के लिए जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। घरों की छतों पर लोगों द्वारा चारपाईयों पर लगाई गई मच्छरदानियां उड़ गई थीं। आंधी से आम की फसल को भी नुकसान हुआ। बाईपास रोड पर बिजली के दो पोल आंधी से तिरछे हो गए हैं। गांव परेवा में बिजली के तीन और गांव दमूपुरा में बिजली के पांच पोल टूट गए, एक पोल क्षतिग्रस्त हो गया। यहां की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी गई।
विज्ञापन
दियोरिया। तेज आंधी के चलते गांव मनकापुर के पास बिजली का एक पोल टूट गया। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारियों ने उस इलाके की विद्युत आपूर्ति बंद कर दी थी।