{"_id":"65e86220e4953c44d8004ed7","slug":"three-youths-of-the-village-beat-the-groom-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरात में बवाल: तीन युवकों ने दूल्हे को बग्घी से उतार कर पीटा, नकदी-जेवर लूटने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरात में बवाल: तीन युवकों ने दूल्हे को बग्घी से उतार कर पीटा, नकदी-जेवर लूटने का भी आरोप
Wed, 06 Mar 2024 06:05 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 06 Mar 2024 06:05 PM IST
सार
पीलीभीत जिले के एक गांव में बरात लेकर पहुंचे दूल्हे की पिटाई हो गई। बरात के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गांव के तीन युवकों ने दूल्हे को बग्घी से उतारकर उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पीलीभीत के बरखेड़ा क्षेत्र में दूल्हे की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव आमडार में मंगलवार रात को द्वारचार से पहले गाजे-बाजे के साथ गांव में घूम रही बरात में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे को बग्घी से उतारकर पिटाई कर दी। इससे बरात में अफरातफरी मच गई। बरातियों ने आरोपियों पर रुपये और जेवर लूटने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है।
विज्ञापन
बरखेड़ा के आमडार निवासी मिथिलेश कुमारी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि मंगलवार को उनकी पुत्री की बरात गजरौला से आई थी। बरात गांव में घूम रही थी। तभी दरवाजे से कुछ दूर पहले गांव के ही अंकित, अंकुल और भूपराम का बरातियों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
Bareilly: टनकपुर-देहरादून एक्सप्रेस का संचालन नौ मार्च से, बरेली होकर गुजरेगी ये ट्रेन; देखें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
आरोप है कि तीनों युवकों ने दामाद अरुण कुमार को जबरदस्ती बग्घी से उतार उतार लिया और उसकी पिटाई की। सोने की चेन, एक अंगूठी, माला और रुपये छीनकर भाग गए। थाना प्रभारी अरिवंद चौहान ने बताया कि रात के समय सूचना मिलने पर करोड़ चौकी पुलिस को मौके पर भेजा गया था। मामला बरात में झगड़े का था। लूट की बात झूठ है। जांच कराई जा रही है।