फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three youths fell from the bike during checking, police accused of pushing them

Pilibhit News: चेकिंग के दौरान बाइक से गिरे तीन युवक, पुलिस पर धक्का देने का आरोप

Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Three youths fell from the bike during checking, police accused of pushing them
पीलीभीत। नौगवा चौराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवक गिर गए, जिसमें दो घायल हो गए। युवकों ने यातायात पुलिस पर धक्का देने का आरोप लगाकर विरोध जताया। इसको लेकर मौके पर बहसबाजी होती रही। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

घटना बुधवार दोपहर करीब 12 बजे की है। यातायात पुलिस की टीम सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगवां चौराहे पर चेकिंग में जुटी थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक वहां से गुजरे। पुलिस ने युवकों को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक दौड़ाने लगे। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। बाइक गिरने से दो युवकों को चोटें आईं। पुलिस ने उन्हें उठाकर समझाया।
विज्ञापन

वहीं युवकों ने यातायात पुलिस पर चेकिंग के नाम पर धक्का देने का आरोप लगाया। इसको लेकर मौके पर बहसबाजी भी हुई। बाइक पर शहर के मंडी समिति गेट क्षेत्र के रहने वाले दिनेश, उसके साले अवनीश और एक अन्य गुड्डू सवार थे। बताया जाता है कि दो युवक नशे की हालत में भी थे। यातायात प्रभारी सुभाष चौधरी ने बताया कि युवकों द्वारा लगाए गए आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed