फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three trolley teak wood recovered by forest department

वन विभाग ने बरामद की तीन ट्राली सागौन की लकड़ी

Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  पूरनपुर। Updated Tue, 25 Apr 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
Three trolley teak wood recovered by forest department
वन विभाग - फोटो : अमर उजाला
माफियाओं में हड़कंप, सांठगांठ से रवन्ना पाने के प्रयास
विज्ञापन

उप प्रभागीय वनाधिकारी केपी सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने नगर में अवैध रूप से चल रही टाल पर छापा मारकर भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद की है। इस कार्रवाई से लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया। कुछ दलालों के माध्यम से सांठगांठ कर रवन्ना हासिल करने के प्रयास भी हुए लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
नगर के शेरपुर रोड पर रेलवे फाटक के समीप स्थित केएमजी कालोनी में लकड़ी की अवैध टाल चल रही थी। इसकी जानकारी होने पर मंगलवार को एसडीओ केपी सिंह ने सामाजिक वानिकी, हरीपुर, माला, महोफ के रेंजरों व अन्य स्टाफ के साथ टाल पर छापा मारा। इस छापे में टाल पर लकड़ी का भारी स्टाक पाया गया। पूछताछ करने पर यहां मौजूद लोगों ने शीशम की कुछ लकड़ी का रवान्ना दिखाया गया जबकि बरामद लकड़ी में अधिकांश सागौन की लकड़ी है। बरामद लकड़ी करीब तीन ट्राली आंकी गई। एसडीओ केपी सिंह ने बताया कि सागौन के अलावा शीशम एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी भी मिली है। जिस लकड़ी का रवन्ना सही होगा उसे छोड़ दिया जाएगा। शेष लकड़ी को जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
साठ गांठ कर रवन्ना बनवाने के शुरू हुए प्रयास
भारी मात्रा में सागौन की लकड़ी बरामद होने से परेशान लकड़ी माफिया अब रवन्ना हासिल करने की जुगत में लग गए हैं। इसके लिए दलालों के माध्यम से मौके पर भी प्रयास भी किए गए लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्र बताते हैं कि लकड़ी बचाने को देरशाम तक प्रयास जारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed