Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three tigers spotted moving about during a jungle safari; tourists overjoyed.

Pilibhit News: जंगल सफारी के दौरान तीन बाघों की दिखी चहलकदमी, सैलानी गदगद

Sat, 21 Nov 2026 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three tigers spotted moving about during a jungle safari; tourists overjoyed.
जंगल में एक साथ चहलकदमी करते दिखे दो बाघ। स्रोत सैलानी
माधोटांडा। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में जंगल सफारी के दौरान बाघों की चहलकदमी सैलानियों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है। शुक्रवार को जंगल सफारी पर निकले पर्यटकों को अलग-अलग स्थानों पर तीन बाघों की चहलकदमी देखने का मौका मिला। इनमें दो बाघ एक साथ जंगल में विचरण करते नजर आए। प्राकृतिक परिवेश में बाघों को इतनी करीब से देखने का अनुभव पर्यटकों के लिए यादगार बन गया।
विज्ञापन

पीटीआर का नया पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद से ही जंगल सफारी में पर्यटकों की दिलचस्पी बनी हुई है। यहां की घनी हरियाली, शांत वातावरण और वन्यजीवों की मौजूदगी सैलानियों को आकर्षित कर रही है। खासकर बाघों की मौजूदगी पर्यटकों के रोमांच को और बढ़ा रही है। शुक्रवार को सफारी के दौरान तीन बाघों की सक्रियता देखने को मिली। दो बाघ एक साथ जंगल में चहलकदमी करते दिखाई दिए, जबकि एक अन्य बाघ अलग स्थान पर नजर आया।
विज्ञापन

बाघों को खुले जंगल में स्वच्छंद विचरण करते देख पर्यटक उत्साहित हो उठे। सफारी वाहनों में सवार पर्यटकों ने इस नजारे को अपने कैमरों में कैद किया। गौरतलब है कि पीटीआर में बाघों के अलावा तेंदुआ, हिरन, चीतल, सांभर और विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों की मौजूदगी भी पर्यटकों को आकर्षित करती है। डीएफओ मनीष सिंह का कहना है कि पर्यटकों की सुरक्षा और वन्यजीवों की स्वच्छंदता को ध्यान में रखते हुए सफारी का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed