फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three students who went to their friend's house were locked up and beaten

Pilibhit News: सहेली के घर गईं तीन छात्राओं को बंदकर पीटा

Fri, 31 Jan 2025 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Fri, 31 Jan 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Three students who went to their friend's house were locked up and beaten
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में तीन छात्राओं के साथ मारपीट का मामला सामने आया। साथ में पढ़ने वाली छात्रा के परिजनों पर घर में बंदकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे दरोगा पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगाया। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में शिकायतकर्ता ने बताया कि शुक्रवार को उसकी पुत्री स्कूल की एक शिक्षक के कहने पर अपनी दो अन्य सहेलियों के साथ कक्षा में एकत्र किए गए रुपये लेने के लिए क्षेत्र के खपरैल गोटिया गांव निवासी साथ में पढ़ने वाली छात्रा के घर गई थी। आरोप है कि उक्त छात्रा के घर पर पहुंचने पर उसकी मां सुनीता, पप्पू, इतवारी, राजकुमार, विनोद और प्रमोद ने तीनों को कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद तीनों की पिटाई की। किसी तरह से भागकर उन्होंने जान बचाई और मामले की परिजनों को जानकारी दी गई। इससे आक्रोश फैल गया।
परिजनों तीनों छात्राओं को लेकर गांच खपरैल गोटिया पहुंचे। आरोप है कि इसपर उनसे भी अभद्रता की गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि मौके पर पहुंचे एक दरोगा ने सख्ती के बाद आरोपियों का पक्ष लेना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर हिंदू संगठनों से जुड़े शैली शर्मा, आशीष लोधी समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। दरोगा पर लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा भी किया।
कोतवाल राजीव सिंह ने उन्हें समझाकर शांत कराया। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed