फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Three sports competitions will be held from August 29 to 31.

Pilibhit News: 29 से 31 अगस्त तक होंगी तीन खेल प्रतियोगिताएं

Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Three sports competitions will be held from August 29 to 31.
14 वर्षीय बालक हॉकी, बैडमिंटन और तैराकी में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा
विज्ञापन


पीलीभीत। मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जिले में तीन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न आयु वर्ग में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिताओं का आयोजन गांधी स्टेडियम और अन्य निर्धारित स्थलों पर होगा।

29 अगस्त को 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के गांधी स्टेडियम में सुबह नौ बजे से किया जाएगा। इसके बाद 30 अगस्त को बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इसी दिन तैराकी प्रतियोगिता में अंडर-20 बालक वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों प्रतियोगिताएं सुबह नौ बजे से होंगी। जिला खेल अधिकारी के अनुसार प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ जन्मतिथि प्रमाणपत्र अनिवार्य रूप से लाना होगा। प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के लिए किसी तरह का यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा। प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल कार्यालय की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed