{"_id":"6612f6b870dcbef7020535e7","slug":"three-petrol-pumps-will-be-in-the-possession-of-spg-from-today-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-114466-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: आज से एसपीजी के कब्जे में रहेंगे तीन पेट्रोल पंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: आज से एसपीजी के कब्जे में रहेंगे तीन पेट्रोल पंप
विज्ञापन
पीलीभीत। नौ अप्रैल को होने वाली प्रधानमंत्री की चुनावी सभा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। चुनावी सभा के दिन हेलीपैड से लेकर सभास्थल तक रास्ते में पड़ने वाले तीन पेट्रोल पंपों को भी बंद रखा जाएगा। आदेश के तहत सोमवार से ही इन पंपों को एसपीजी अपने कब्जे में ले लेगी। इन पंपों पर स्टॉक भी शून्य कराया जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में होगी। हेलीपैड मोमीनगंज में बनाया जा रहा है। वहां से वह कार से सभा स्थल तक आएंगे। इस मार्ग पर पड़ने वाले पेट्रोल पंपों को भी बंद रखने के लिए कहा गया है। इस पूरे रूट पर तीन पेट्रोल पंप हैं। इसमें एक गौहनिया चुंगी के पास है, जो कॉलेज के ठीक सामने है।
दूसरा जिलाधिकारी निवास के सामने और तीसरा नकटादाना चौराहे के पास है। इन तीनों पेट्रोल पंप पर मौजूद डीजल- पेट्रोल का स्टॉक शून्य कराने के बाद सोमवार से एसपीजी इन्हें अपने कब्जे में ले लेगी। नौ अप्रैल को इन पंपों पर बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। प्रधानमंत्री के जाने के बाद ही इन पेट्रोल पंपों पर माल मंगाया जाएगा।
विज्ञापन
इन पेट्रोल पंपों पर काफी अधिक मात्रा में डीजल-पेट्रोल मौजूद होने के कारण टैंक खाली करना बड़ी समस्या थी। इसको लेकर माधोटांडा मार्ग सहित कई स्थानों पर रविवार को पेट्रोल पंप बंद करा दिए गए। सूचना चस्पा कराई गई कि शहर के पेट्रोल पंपों पर जाकर डीजल-पेट्रोल प्राप्त करें।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि प्रोटोकॉल के चलते इन पेट्रोल पंपों का डीजल और पेट्रोल का स्टॉक निल करने के लिए कुछ पेट्रोल पंपों पर कुछ देर के लिए बिक्री रोकी गई थी।